NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / हैदराबाद: महिला ने 143 लोगों पर लगाया 5,000 बार दुष्कर्म करने का आरोप, मामला दर्ज
    देश

    हैदराबाद: महिला ने 143 लोगों पर लगाया 5,000 बार दुष्कर्म करने का आरोप, मामला दर्ज

    हैदराबाद: महिला ने 143 लोगों पर लगाया 5,000 बार दुष्कर्म करने का आरोप, मामला दर्ज
    लेखन भारत शर्मा
    Aug 22, 2020, 02:33 pm 1 मिनट में पढ़ें
    हैदराबाद: महिला ने 143 लोगों पर लगाया 5,000 बार दुष्कर्म करने का आरोप, मामला दर्ज

    हैदराबाद में दुष्कर्म का बड़ा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, एक 25 वर्षीय महिला ने 143 लोगों पर 10 साल में 5,000 बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 42 पन्नों की FIR दर्ज कर ली है। महिला ने 138 लोगों के खिलाफ नामदज और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस अब सघन जांच में जुट गई है।

    शादी के बाद शुरु हुआ महिला से दुष्कर्म का खेल

    महिला ने बताया कि उसने डिग्री के दौरान अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी। उसके बाद साल 2009 में घरवालों ने उसकी शादी कर दी। आरोप है कि शादी के तीन महीने बाद ही ससुराल वालों ने उसका यौन शोषण शुरू कर दिया, जो नौ महीने तक जारी रहा। इससे तंग आकर दिसंबर 2010 में उसने तलाक ले लिया और आगे की पढ़ाई के लिए अपने पीहर चली गई। वहां एक व्यक्ति से धोखा खाने के बाद वह हैदराबाद आ गई।

    हैदराबाद में हुआ पीड़िता का यौन शोषण

    TOI के अनुसार महिला का आरोप है कि हैदराबाद पहुंचने के बाद लोगों ने उसका जमकर यौन शोषण किया गया। कुछ लोगों ने उसके आपत्तिजनक वीडियो बनाकर पोर्नोग्राफी के लिए इस्तेमाल किया। उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। यहॉं तक कि एसिड अटैक और पेट्रोल डालकर जलाने की धमकी भी दी गई। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ऑनलाइन सेक्स रैकेट चलाते हैं। उसकी तरह ही कई अन्य लड़कियां भी आरोपियों द्वारा प्रताड़ित की गई हैं।

    यौन शोषण के दौरान पीड़िता से हुई प्रताड़ना

    पीड़िता ने आरोप लगाया कि यौन शोषण का विरोध करने पर कई बार उसके साथ गैंगरेप भी किया गया था। उसे गर्भपात के लिए मजबूर किया गया। ड्रग्स देकर न्यूड डांस को विवश किया गया और उसके शरीर को जगह-जगह सिगरेट से दाग दिया गया।

    पीड़िता ने पहले मामला दर्ज नहीं कराने को लेकर बताई यह मजबूरी

    देरी से शिकायत दर्ज कराने को लेकर अपनी मजबूरी बताते हुए महिला ने कहा कि उसे आरोपियों से अपनी जान का खतरा था। गत दिनों वह एक NGO के संपर्क में आई थी। इसके बाद उसने NGO की मदद लेने का निर्णय किया और उसके संचालकों को पूरी घटना की जानकारी दे दी। प्रताड़ना और यौन शोषण की खौफनाक कहानी सुनने के बाद NGO ने उसकी मदद करने का आश्वासन दिया। अब उसकी मदद से ही वह थाना पहुंची है।

    पुलिस ने विभिन्न धाराओं में दर्ज किया मामला

    मामले को लेकर पुंजागुट्टा पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376 (2), 509, 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है। महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। थानाप्रभारी ने बताया कि महिला ने FIR में वामपंथी छात्र संगठन के नेता, मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग, कारोबारी और अपने पूर्व पति के कुछ रिश्तेदारों पर यौन शोषण और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इसकी गहनता से जांच की जा रही है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    रेप
    हैदराबाद
    हैदराबाद पुलिस

    ताज़ा खबरें

    स्किन केयर रुटीन में आयुर्वेदिक चीजों को करें शामिल, मिलेगा फायदा आयुर्वेद
    बगीचे को साफ रखने के लिए इस्तेमाल करें ये 5 टिप्स गार्डनिंग टिप्स
    रोहित शर्मा का टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  रोहित शर्मा
    बजट 2023 से ऑटो सेक्टर को ये उमीदें, हो सकती है ये बड़ी घोषणाएं बजट

    रेप

    उत्तर प्रदेश: बच्ची से रेप के दोषी को उम्रकैद की सजा, 8 महीने के अंदर फैसला उत्तर प्रदेश
    राम रहीम को दूसरी बार मिली 40 दिन की पैरोल, बाहर आकर तलवार से काटा केक डेरा सच्चा सौदा
    राजस्थान में रेप के 41 प्रतिशत मामले झूठे- पुलिस प्रमुख राजस्थान
    बिहार: रेप कर रहे थे छात्र, मौके पर पहुंचे प्रधानाचार्य ने बचाने की बजाय बनाया शिकार बिहार

    हैदराबाद

    स्पाइजेट की फ्लाइट में क्रू मेंबर से बदसलूकी करने वाला शख्स गिरफ्तार, घटना का वीडियो वायरल स्पाइसजेट
    तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष के बेटे ने कॉलेज में छात्र को जमकर पीटा, वीडियो वायरल भाजपा समाचार
    हैदराबाद: कुत्ते से बचने के लिए स्विगी डिलीवरी बॉय ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाई, मौत हैदराबाद पुलिस
    महामारी के बाद रियल एस्टेट ने पकड़ी रफ्तार, 2022 में 4 लाख घरों का हुआ निर्माण महामारी

    हैदराबाद पुलिस

    हैदराबाद: निवेश ऐप के जरिए लोगों को फंसा रहे थे चीनी घोटालेबाज, 903 करोड़ रुपये उड़ाए हैदराबाद
    हैदराबाद गैंगरेप केस: चार नाबालिग आरोपियों को मिली जमानत रेप
    हैदराबाद गैंगरेप: अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार, दो अभी भी फरार तेलंगाना
    हैदराबाद: मर्सडीज कार में नाबालिग से गैंगरेप, आरोपियों में विधायक का बेटा भी शामिल तेलंगाना

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023