12 साल की बच्ची ने विमान में कहा 'बम', हैदराबाद में मचा हड़कंप
देश
स्कूल ट्रिप से अहमदाबाद से हैदराबाद लौटते हुए एक 12 साल की बच्ची ने अपने एक साथी छात्र से कहा कि फ्लाइट में बम है। जब एक केबिन क्रू मेंबर ने यह सुना, तो उसने फौरन पायलट को इसकी जानकारी दी।
इसके बाद हैदराबाद एयरपोर्ट पर विमान के उतरते ही पूरी सुरक्षा जांच की गई।
विमान की जांच हुई, कोई कानूनी कार्रवाई नहीं
सुरक्षा टीमों ने पूरे विमान की बारीकी से तलाशी ली, लेकिन उन्हें कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली।
बच्ची का मकसद किसी को नुकसान पहुंचाना नहीं था और न ही उसे अपनी बातों की गंभीरता का अंदाजा था। इसी वजह से उसके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। उसके शिक्षकों ने उसे समझाकर शांत किया।