हैदराबाद में पति ने 3 दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी को बनाया बंधक, बेरहमी से की मारपीट
देश
हैदराबाद पुलिस ने एक 18 साल की महिला के पति और उसके 3 दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला ने आरोप लगाया है कि उन लोगों ने उसे कंचनबाग स्थित उनके घर में कई महीनों तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ लगातार मारपीट की। यह मामला तब सामने आया जब 23 अक्टूबर को घर के मालिक ने उसे अंदर बंद पाया और उसे वहां से बाहर निकलने में मदद की।
महिला ने पुलिस से की शिकायत
आजाद होने के बाद महिला ने अपने एक रिश्तेदार से मदद मांगी और फिर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, इस घटना से पहले किसी भी आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था। पुलिस ने यह भी बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।