Loading...
हैदराबाद के इंजीनियर की अमेरिका में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 17 दिन पहले हुई थी शादी
हैदराबाद के एक युवक की अमेरिका में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई

हैदराबाद के इंजीनियर की अमेरिका में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 17 दिन पहले हुई थी शादी

लेखन आबिद खान
Sep 17, 2026
05:02 pm

क्या है खबर?

अमेरिका में रहने वाले हैदराबाद के मोहम्मद जाबेर हुसैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उनकी 17 दिन पहले ही शादी हुई थी। 28 वर्षीय हुसैन मैसाचुसेट्स के लोवेल में अपने घर में मृत पाए गए। परिवार ने बताया कि वे अमेरिका में एक सिविल इंजीनियर के तौर पर काम करते थे। अब परिजनों ने उनका शव भारत लाने के लिए सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

घटना

पिता बोले- 14 सितंबर को आखिरी बार हुई थी बात

हुसैन के पिता मोहम्मद जाकिर हुसैन ने बताया कि उनके बेटे की शादी 28 अगस्त को टेक्सास में हुई थी। इसके बाद वे मैसाचुसेट्स अपने घर लौट आए।

उन्होंने कहा, "हुसैन ने आखिरी बार 14 सितंबर को अपने परिवार से बात की थी। लगभग 8 घंटे बाद हमें उनके रूममेट का फोन आया, जिसमें बताया गया कि हुसैन की नींद में ही मौत हो गई।"

अभी तक हुसैन की मौत की सही वजह अभी सामने नहीं आई है।

परिचय

2021 में पढ़ाई के लिए अमेरिका गए थे हुसैन

परिजनों के मुताबिक, हुसैन 2021 में कनेक्टिकट की यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू हेवन से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने अमेरिका गए थे।

2023 में पढ़ाई पूरी करने के बाद, वे 'एस्टिमेटर' नामक कंपनी में बतौर इंटर्न काम करने लगे। बाद में उन्होंने 'ग्रीन इंटरनेशनल एफिलिएट्स इंक' नाम की एक और कंपनी में करीब 3 साल काम किया।

इसी साल जून में उन्होंने मैसाचुसेट्स स्थित 'लोचनर' नाम की फर्म में नई नौकरी जॉइन की थी।

ADVERTISEMENT