हैदराबाद में शराब जांच के दौरान बाइक सवार ने पुलिसकर्मी को काटा, अस्पताल में भर्ती
देश
हैदराबाद में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की जांच के दौरान बड़ी हैरान करने वाली घटना सामने आई है। एक बाइक टैक्सी सवार अजीज ने कथित तौर पर ब्रीथलाइजर टेस्ट देने से मना कर दिया और फिर एक ट्रैफिक कांस्टेबल को काट लिया। यह घटना 23 अक्टूबर को चांदरायगुट्टा चौराहे के पास हुई। बताया जा रहा है कि अजीज ने मौके से भागने की कोशिश की और इसी दौरान बात बिगड़ गई।
सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया
सिपाही नवीन बाबू को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने अजीज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसके परिवार के जरिए उसे नोटिस भी भेज दिए हैं। फिलहाल, इस पूरे मामले की आगे की जांच जारी है।