महाराष्ट्र: मंदिर जाते 9 साल के मासूम को तेंदुए ने घसीटा, घंटों बाद मिला गंभीर घायल
देश
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में माता महाकाली मंदिर जाते समय हैदराबाद के नौ साल के एक बच्चे पर तेंदुए ने हमला कर दिया। वह अपने पड़ोसी के साथ पैदल चल रहा था, तभी विसापुर टोल नाका के पास तेंदुए ने उसे पकड़ लिया और घसीटकर दूर ले गया।
कई घंटोँ की तलाश के बाद, बच्चा बुरी तरह घायल हालत में मिला और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
देर रात के बचाव अभियान में घायल लड़का मिला
रात भर इलाके के लोग, पुलिस और वन विभाग के अधिकारी उसे ढूंढने में लगे रहे। चोट लगने की वजह से वह मदद के लिए आवाज भी नहीं लगा पा रहा था, लेकिन रात भर की मशक्कत के बाद उसे ढूंढ लिया गया।
अब तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीमों ने आसपास कैमरा ट्रैप लगाए हैं।