NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली में 'महिला समृद्धि योजना' का लाभ लेने के लिए कैसे करें आवेदन? जानिए पूरी प्रक्रिया
    अगली खबर
    दिल्ली में 'महिला समृद्धि योजना' का लाभ लेने के लिए कैसे करें आवेदन? जानिए पूरी प्रक्रिया
    दिल्ली में 'महिला समृद्धि योजना' के लिए 8 मार्च से शुरू होगा पंजीकरण

    दिल्ली में 'महिला समृद्धि योजना' का लाभ लेने के लिए कैसे करें आवेदन? जानिए पूरी प्रक्रिया

    लेखन भारत शर्मा
    Mar 04, 2025
    01:55 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली की भाजपा सरकार ने अपने चुनावी वादों के तहत आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आर्थिक लाभ देने के लिए चलाई जाने वाली 'महिला समृद्धि योजना' को शुरू करने की तैयारी कर ली है।

    इसके तहत सरकार 8 मार्च (अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस) से पंजीकरण शुरू करने जा रही है। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद पत्र महिला लाभार्थियों को योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

    आइए योजना के लाभ के लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया जानते हैं।

    योजना

    क्या है 'महिला समृद्धि योजना'? 

    भाजपा ने अपने चुनावी संकल्प पत्र में घोषणा की थी कि अगर उनकी सरकार बनती है तो दिल्ली में महिला समृद्धि योजना को लॉन्च किया जाएगा।

    इस योजना के तहत गरीब परिवारों की महिलाओं को 2,500 रुपये महीने का भत्ता दिया जाएगा।

    इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (EWS) की महिलाओं को वित्तीय रूप से सशक्त बनाना है, जिससे उन्हें आवश्यक खर्चों को स्वतंत्र रूप से पूरा करने में मदद मिल सकेगी।

    जानकारी

    महिलाओं को कैसे मिलेगा योजना का लाभ?

    दिल्ली सरकार द्वारा इस योजना का फायदा प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) के जरिए दिया जाएगा। इसमें पात्र महिलाओं को बैंक खाताें में सीधे ही 2,500 रुपये की राशि हर महीने ट्रांसफर की जाएगी। खाता विहीन महिलाओं के बैंकों में खाते खोले जाएंगे।

    पात्रता

    क्या है योजना के लिए पात्रता की शर्तें?

    इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला आवेदन का भारतीय नागरिक होने के साथ दिल्ली की मूल निवासी होना आवश्यक होगा।

    इसी तरह, महिला की आयु कम से कम 18 वर्ष होना अनिवार्य है और उनका बैंक में बचत खाता होना आवश्यक है।

    आवेदन के लिए महिलाओं के पास आधार कार्ड, राशन कार्ड, घर के पते के प्रमाण के लिए मतदाता पहचान पत्र या बिजली बिल और OTP सत्यापन के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर आवश्यक होगा।

    आवेदन

    कैसे करना होगा आवेदन?

    इस योजना के तहत आवेदन के लिए महिलाओं को महिला समृद्धि योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

    वहां उन्हें आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के लिए रजिस्टर पर क्लिक करना होगा और उसके बाद नाम, आधार संख्या और बैंक खाता विवरण सहित अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा।

    इसके बाद आवश्यक दस्तावेज (आधार कार्ड, राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र) अपलोड कर मोबाइल नंबर से सत्यापन करना होगा। आखिरी में पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के लिए सबमिट पर क्लिक करना होगा।

    प्रतिक्रिया

    योजना को लेकर चल रही राजनीतिक बहस

    भाजपा नेताओं ने विपक्षी दलों से इस पहल का समर्थन करने का आग्रह किया, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में योजना को मंजूरी देने में देरी के लिए भाजपा की आलोचना की है।

    इसके बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने AAP पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने नई सरकार के लिए खजाना खाली छोड़ा है, लेकिन भाजपा सरकार अपने सभी वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली सरकार
    भाजपा समाचार
    रेखा गुप्ता
    आम आदमी पार्टी समाचार

    ताज़ा खबरें

    मारुति सुजुकी एरिना मॉडल्स पर छूट घोषित, जानिए कितना मिलेगा फायदा  मारुति सुजुकी
    बिना इंटरनेट के गूगल मैप्स का उपयोग कैसे करें? यहां जानिए तरीका इंटरनेट
    रूस-यूक्रेन युद्ध में हताहत हुए 14 लाख सैनिक, किसे हुआ ज्यादा नुकसान? रूस समाचार
    IPL 2025: चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने निकाली 'विजय परेड', देखें वीडियो  IPL 2025

    दिल्ली सरकार

    अरविंद केजरीवाल का फैसला, दिल्लीवालों को मिलती रहेगी बिजली सब्सिडी दिल्ली
    अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में AAP समर्थकों का सामूहिक उपवास आज आम आदमी पार्टी समाचार
    दिल्ली: लोकसभा चुनाव और त्योहारों के मद्देनजर 'ड्राई डे' की सूची जारी लोकसभा चुनाव
    दिल्ली सरकार में मंत्री राजकुमार आनंद ने अपने पद से इस्तीफा दिया, AAP भी छोड़ी आम आदमी पार्टी समाचार

    भाजपा समाचार

    दिल्ली में शानदार होगा भाजपा की 27 साल बाद वापसी का जश्न, स्टेडियम में होगा शपथ  दिल्ली
    दिल्ली में AAP को एक और झटका, पार्टी के 3 पार्षदों ने थामा भाजपा का दामन दिल्ली
    अवैध अप्रवासी भारतीयों को अमृतसर लाने पर भगवंत मान ने उठाए सवाल, भाजपा ने ये कहा  अमृतसर
    छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव: चाय बेचने वाले जीववर्धन महापौर बने, भाजपा ने सभी नगर निगम सीटें जीतीं  छत्तीसगढ़

    रेखा गुप्ता

    रेखा गुप्ता ने ली दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ, 6 विधायक भी मंत्री बने दिल्ली पुलिस
    #NewsBytesExplainer: दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने के बाद रेखा गुप्ता के सामने क्या-क्या हैं चुनौतियां? दिल्ली
    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के लिए मुसीबत बने पुराने ट्वीट, केजरीवाल के लिए आपत्तिजनक भाषा का उपयोग दिल्ली विधानसभा चुनाव
    दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने की रेस में कैसे पिछड़ गए प्रवेश वर्मा?  दिल्ली

    आम आदमी पार्टी समाचार

    दिल्ली विधानसभा चुनाव: AAP के हारते ही सचिवालय सील, सभी दस्तावेजों को सुरक्षित करने के निर्देश दिल्ली
    भाजपा ने दिल्ली में 27 साल बाद कैसे फहराया जीत का परचम? जानिए 5 बड़े कारण दिल्ली विधानसभा चुनाव
    दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025: अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा कौन हैं? दिल्ली
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा की जीत पर बोले प्रधानमंत्री- दिल्लीवालों का प्यार विकास करके लौटाएंगे दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025