Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / देश की खबरें / प्रधानमंत्री मोदी ने की अब तक 84 विदेश यात्राएं, खर्च हुए 2,000 करोड़ रुपये
  • देश

    प्रधानमंत्री मोदी ने की अब तक 84 विदेश यात्राएं, खर्च हुए 2,000 करोड़ रुपये

    प्रमोद  कुमार
    लेखन
    प्रमोद कुमार
    Twitter
    अंतिम अपडेट Dec 14, 2018, 05:52 pm
    प्रधानमंत्री मोदी ने की अब तक 84 विदेश यात्राएं, खर्च हुए 2,000 करोड़ रुपये
  • प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्राएं अकसर चर्चा में रहती हैं। अब उनकी विदेश यात्राओं पर हुए खर्च की जानकारी सामने आई है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में 84 विदेश यात्राएं की हैं। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग देशों के साथ कई महत्वपूर्ण समझौते किए।

    पिछले साढ़े चार सालों में प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं पर $280 मिलियन (लगभग Rs. 2,000 करोड़) खर्च हुए हैं।

    विदेश मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी में यह बात सामने आई है।

  • इस खबर में
    सबसे ज्यादा खर्च विमान के रखरखाव पर यात्राओं के दौरान कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर विदेश यात्राओं को लेकर हुए ये विवाद
  • खर्च

    सबसे ज्यादा खर्च विमान के रखरखाव पर

    सबसे ज्यादा खर्च विमान के रखरखाव पर
  • विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने राज्यसभा में विपक्ष द्वारा पूछे गए एक सवाल में यह जानकारी दी।

    सरकार ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने 15 जून, 2014 से 3 दिसंबर, 2018 तक 84 विदेश दौरे किए हैं।

    इस दौरान एयर इंडिया वन (जिस विमान में प्रधानमंत्री मोदी यात्रा करते हैं) के रखरखाव पर Rs. 1,583.18 करोड़ और चार्टर्ड फ्लाइट पर Rs. 429.28 करोड़ खर्च हुए हैं।

    इसके अलावा सिक्योर हॉटलाइन बनाने पर Rs. 9.12 करोड़ का खर्च आया।

  • लाभ

    यात्राओं के दौरान कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर

  • प्रधानमंत्री मोदी की इन यात्राओं से भारत के हिस्से कई राजनयिक उपलब्धियां आई हैं।

    भारत-चीन के बीच डोकलाम को लेकर चल रहे विवाद का सुलझना इसी का एक हिस्सा है।

    चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात के बाद न सिर्फ डोकलाम विवाद सुलझा बल्कि दोनों देशों के रिश्तों में भी बेहतरी देखी गई।

    इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने इन यात्राओं के दौरान कई देशों के साथ महत्वपूर्ण समझौते पर भी हस्ताक्षर किए हैं।

  • विवाद

    विदेश यात्राओं को लेकर हुए ये विवाद

  • प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्राओं को लेकर कई बार विवाद हुए हैं। इसमें सबसे बड़ा विवाद नोटबंदी के तुरंत बाद उनकी जापान यात्रा को लेकर हुआ था।

    विपक्ष ने कहा था कि देश में लोगों के पास पैसे नहीं है, लेकिन प्रधानमंत्री विदेश दौरे कर रहे हैं।

    इसके अलावा अपने दौरे के दौरान रवांडा देश को 200 गाय गिफ्ट करना भी विवादों में रहा था।

    रवांडा में बीफ खाया जाता है, जबकि भारत में बीफ को लेकर विवाद है।

  • चीन समाचार
  • अमेरिका
  • नरेंद्र मोदी
  • एयर इंडिया
  •  
ताज़ा खबरें
  • 'द कपिल शर्मा' शो की कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा ने की संकेत भोसले से सगाई
    'द कपिल शर्मा' शो की कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा ने की संकेत भोसले से सगाई
    मनोरंजन
  • MI बनाम SRH: टॉस जीतकर मुंबई ने किया बल्लेबाजी का फैसला, जानें प्लेइंग इलेवन
    MI बनाम SRH: टॉस जीतकर मुंबई ने किया बल्लेबाजी का फैसला, जानें प्लेइंग इलेवन
    खेलकूद
  • मध्य प्रदेश: किल्लत के बीच भोपाल के अस्पताल से चोरी हुए रेमडेसिवीर के 853 इंजेक्शन
    मध्य प्रदेश: किल्लत के बीच भोपाल के अस्पताल से चोरी हुए रेमडेसिवीर के 853 इंजेक्शन
    देश
  • डाटा कलेक्शन के मामले में कंज्यूमर्स को दिया धोखा, गूगल पर लगा जुर्माना
    डाटा कलेक्शन के मामले में कंज्यूमर्स को दिया धोखा, गूगल पर लगा जुर्माना
    टेक्नोलॉजी
  • अभिनेता सोनू सूद को हुआ कोरोना, बीमारी में भी दिया मदद का भरोसा
    अभिनेता सोनू सूद को हुआ कोरोना, बीमारी में भी दिया मदद का भरोसा
    मनोरंजन
चर्चित विषय
वैक्सीन समाचार क्राइम समाचार रोजगार समाचार किसान आंदोलन सरकारी नौकरी कोरोना वायरस कोवैक्सिन कोरोना वायरस वैक्सीन भारत में कोरोना वायरस
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

देश की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

India Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021