NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / #NewsBytesExplainer: ऋषभ पंत को ठगने वाला पूर्व क्रिकेटर मृणांक सिंह कौन है, उसने कैसे ठगी की?
    अगली खबर
    #NewsBytesExplainer: ऋषभ पंत को ठगने वाला पूर्व क्रिकेटर मृणांक सिंह कौन है, उसने कैसे ठगी की?
    ऋषभ पंत से ठगी के मामले में पूर्व क्रिकेटर मृणांक सिंह को गिरफ्तार किया है

    #NewsBytesExplainer: ऋषभ पंत को ठगने वाला पूर्व क्रिकेटर मृणांक सिंह कौन है, उसने कैसे ठगी की?

    लेखन आबिद खान
    Dec 28, 2023
    05:13 pm

    क्या है खबर?

    क्रिकेटर ऋषभ पंत से 1.63 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मृणांक सिंह के रूप में हुई है, जो हरियाणा के लिए अंडर-19 क्रिकेट खेल चुका है।

    उसने ताज होटल को भी 5.53 लाख रुपये का चूना लगाया। मृणांक कभी खुद को पुलिस अधिकारी तो कभी IPL खिलाड़ी बताकर ठगी करता रहा।

    आइए समझते हैं कि मृणांक ने कैसे ठगी की वारदातों को अंजाम दिया।

    पंत

    मृणांक ने पंत के साथ कैसे की ठगी?

    रिपोर्ट के मुताबिक, मृणांक और पंत की मुलाकात 2013-14 में एक शिविर में हुई थी। 2020-21 में मृणाल ने दोबारा पंत से संपर्क किया और कहा कि वो लग्जरी वस्तुओं को खरीदने-बेचने का कारोबार शुरू कर रहा है।

    इसके बाद पंत ने मृणांक से कुछ चीजें खरीदीं, जो कभी पंत तक पहुंची ही नहीं। दोनों के बीच बातचीत के बाद मृणांक ने पंत को 1.63 करोड़ रुपये का चेक दिया, जो बाउंस हो गया।

    होटल

    ताज होटल के साथ भी की धोखाधड़ी

    पिछले साल मृणांक खुद को क्रिकेटर बताकर 22 से 29 जुलाई दिल्ली स्थित होटल ताज पैलेस में रुका। वो होटल का 5.53 लाख रुपये का बिल बिना भुगतान किए चला गया।

    मृणांक ने होटल प्रबंधन से कहा कि बिल का भुगतान उसकी कंपनी करेगी। इसके बाद मृणांक ने होटल को कभी ऑनलाइन भुगतान करने तो कभी नकद राशि देने जैसे कई झांसे दिए।

    होटल प्रबंधन ने अगस्त में चाणक्यपुरी थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई।

    IPL

    खुद को IPS अधिकारी, क्रिकेटर बताता था मृणांक

    मृणांक ने खुद को कभी IPL क्रिकेटर बताया तो कभी पुलिस अधिकारी। वो होटलों में रुकते समय अक्सर गलत पहचान का झांसा देता था।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृणांक खुद को मुंबई इंडियंस टीम का खिलाड़ी बताता था। मृणांक ने अपने पिता को भी पूर्व भारतीय क्रिकेटर बताया था।

    वो खुद को कर्नाटक पुलिस का एक वरिष्ठ अधिकारी बताकर कई होटल, रिसॉर्ट, बार और युवतियों को धोखा दे चुका है।

    गिरफ्तारी

    कैसे पकड़ा गया मृणांक?

    होटल प्रबंधन के शिकायत पर पुलिस ने मृणांक के खिलाफ गैर-जमानती वॉरंट और लुकआउट नोटिस जारी किया था। 25 दिसंबर को वो हॉन्गकॉन्ग भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट में आव्रजन अधिकारियों को हत्थे चढ़ गया।

    गिरफ्तार के वक्त भी मृणांक ने खुद को कर्नाटक का IPS अधिकारी बताते हुए कई पुलिस अधिकारियों को फोन किया। हालांकि, इस बार उसकी चालाकी काम नहीं आई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

    संपत्ति

    पिता ने संपत्ति से कर दिया है बेदखल

    जांच के दौरान पुलिस ने मृणांक के घर नोटिस भी भेजा था और पिता से पूछताछ भी की थी। तब उसके पिता ने बताया था कि उन्होंने मृणांक को संपत्ति से बेदखल कर दिया है।

    मृणांक अपने रिश्तेदारों को ये बताता था कि वो देश छोड़ कर दुबई में बस गया है। वो ज्यादातर समय मोबाइल बंद रखता था और सोशल मीडिया के जरिए ही परिचितों से बात करता था।

    अपराध

    पहले भी गिरफ्तार हुआ है मृणांक

    धोखाधड़ी से जुड़े अलग-अलग मामलों में पंचकुला और मुंबई पुलिस ने पहले भी मृणांक को गिरफ्तार किया था।

    उसके खिलाफ मुंबई के जुहू, हरियाणा के करनाल और पंजाब के मोहाली में 3 आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।

    पुलिस के मुताबिक, उसके मोबाइल की शुरुआती जांच से पता चला कि उसने कई लोगों के साथ लाखों को ठगी की है। मोबाइल से कई आपत्तिजनक वीडियो और फोटो भी मिले हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऋषभ पंत
    दिल्ली
    हरियाणा
    मुंबई इंडियंस

    ताज़ा खबरें

    अंकिता भंडारी हत्याकांड: वॉट्सऐप चैट ने कैसे खोले राज? कहा था- क्या 10,000 में बिक जाऊंगी?  उत्तराखंड
    हार्वर्ड विश्वविद्यालय जाने वालों के लिए ट्रंप प्रशासन का नया फरमान, जानिए क्या है मामला  डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    भारत के 'टाइगर मैन' वाल्मीक थापर का 73 वर्ष की आयु में निधन रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान

    ऋषभ पंत

    ऋषभ पंत को अलगे दो हफ्तों में मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी- रिपोर्ट क्रिकेट समाचार
    IPL 2023: मैं ऋषभ पंत को अपने साथ डगआउट में बैठे देखना पसंद करूंगा- रिकी पोंटिंग इंडियन प्रीमियर लीग
    ICC ने 'मेंस टेस्ट टीम ऑफ द ईयर' का किया ऐलान, ऋषभ पंत को मिली जगह टेस्ट क्रिकेट
    इयान चैपल ने ऋषभ पंत को बताया भारत की बेहतर रन रेट का आधार, जानिए आंकड़े भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट

    दिल्ली

    दिल्ली: संसद के बाहर पकड़ी गई लड़की ने क्या बताया? सामने आया वीडियो संसद
    संसद के बाहर मीडियाकर्मियों के बीच गैस कनस्तर के लिए मची छीना-झपटी, वीडियो वायरल संसद
    पेट्रोल-डीजल के भाव: 14 दिसंबर के लिए जारी हुई नई कीमत, जानिए कितनी बदली  पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    पेट्रोल-डीजल के दाम: 15 दिसंबर के लिए जारी हुई नई कीमतें, जानिए कितना हुआ बदलाव  पेट्रोल-डीजल की कीमतें

    हरियाणा

    जिंदल स्टील को आगे बढ़ा रहें नवीन जिंदल, इतनी है इनकी संपत्ति बिज़नेस
    टास्क में फंसाकर ट्यूशन टीचर से जालसाजों ने की 2.98 लाख की ठगी, ऐसे रहें सुरक्षित साइबर अपराध
    हरियाणा: जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान लोगों से बोले खट्टर- गड़बड़ करोगे तो धक्के मारकर निकाल देंगे मनोहर लाल खट्टर
    LML यहां स्थापित करेगी इलेक्ट्रिक वाहन औद्योगिक पार्क, अत्याधुनिक तकनीक से होगा लैस  LML

    मुंबई इंडियंस

    IPL: पीयूष चावला दूसरे सबसे ज्यादा स्टंप आउट करने वाले गेंदबाज बने, हरभजन को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: GT ने गिल के शतक की बदौलत MI को दिया 234 रन का लक्ष्य  शुभमन गिल
    IPL 2023: MI को हराकर GT ने कटाया फाइनल का टिकट, CSK से होगी खिताबी भिड़ंत इंडियन प्रीमियर लीग
    GT बनाम MI: सूर्यकुमार यादव ने लगाया इस सीजन में अपना 5वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025