
बिहार: हवस की भूख में पागल दरिंदों ने HIV पॉजीटिव महिला से किया गैंगरेप
क्या है खबर?
बिहार में हवस की भूख ने दो युवकों को इतना पागल कर दिया कि वह मौत के दरवाजे पर ले जाने वाली बीमारी की परिधि में पहुंच गए। उन्हें जब इस बात का पता लगा तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई।
दरअसल दोनों युवकों ने मंगलवार रात को पटना-भभुआ इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में एक विधवा महिला से गैंगरेप किया था। मामला खुला तो पता चला कि पीड़िता HIV पॉजिटिव है।
पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
खुलासा
तलाशी के दौरान दबोचे गए आरोपी
राजकीय रेलवे पुलिस थाना प्रभारी लल्लूसिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कैमूर जिले के कुदरा बाजार निवासी विरेंद्र प्रकाश सिंह और दीपक सिंह है। ट्रेन जब भभुआ स्टेशन पहुंची तो आरोपी महिला के साथ दुष्कर्म कर रहे थे।
पुलिसकर्मी जांच लिए ट्रेन में चढ़ रहे थे, लेकिन डिब्बे का दरवाजा और खिड़कियां बंद थी। शक होने पर पुलिसकर्मी दूसरे डिब्बे के जरिए अंदर पहुंचे तो आरोपी महिला से दुष्कर्म कर रहे थे। इस पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
योजना
बलात्कार के लिए अपने स्टेशन पर नहीं उतरे आरोपी
थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपी पटना से ट्रेन में सवार हुए थे। उन्हें कुदरा स्टेशन पर उतरना था। इस दौरान उनकी नजर बोगी में अकेली बैठी पीड़िता पर पड़ी। ट्रेन जब कुदरा स्टेशन पर पहुंची तो आरोपी वारदात को अंजाम देने के लिए ट्रेन से नहीं उतरे।
ट्रेन जब सासाराम स्टेशन पर पहुंची तो पीड़िता वाली बोगी पूरी तरह खाली हो गई। इसके बाद आरोपियों ने बोगी के दरवाजे व खिड़की बंद कर वारदात को अंजाम दे दिया।
मेडिकल जांच
महिला ने की HIV पॉजीटिव होने की पुष्टि
पुलिस के महिला को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाने के बाद पीड़िता ने बताया कि वह HIV पॉजीटिव है और उसका गया में इलाज चल रहा है।
सोमवार को वह गया में स्थित एंटी-रेट्रोवायरल थेरेपी सेंटर से ही HIV का दवा लेकर वापस भभुआ रोड़ स्टेशन आ रही थी। बोगी के पूरी तरह से खाली होने पर आरोपियों ने उसे अपना शिकार बना लिया।
दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।
वीडियो
दुष्कर्म के साथ आरोपियों ने वीडियो भी बनाया
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों ने न केवल पीड़िता से दुष्कर्म किया, बल्कि उसे ब्लैकमेल करने के लिए उसका वीडियो भी बना लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।
पीड़िता ने बताया कि वह बार-बार दोनों युवकों से उसे छोड़ने की विनती कर रही थी, लेकिन वह नहीं माने। उन्होंने पीड़िता को चुप कराने के लिए उसके साथ मारपीट भी की।
मेडिकल
आरोपियों का भी कराया जाएगा मेडिकल
पीड़िता द्वारा HIV पॉजीटिव होना स्वीकार करने के बाद अब दोनों आरोपियों का भी मेडिकल कराया जाएगा। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही दोनों के बारे में कुछ कहा जा सकता है।
गौरतलब है कि विज्ञान के अनुसार HIV पॉजीटिव के साथ असुरक्षित यौन संबंध बनाने से संबंध बनाने वाले के भी बीमारी की चपेट में आने का खतरा रहता है। अब हो सकता है कि दोनों आरोपी भी इसकी चपेट में आ गए हों।