Page Loader
पाकिस्तान से आईं सीमा हैदर को हिंदू संगठन की धमकी, कहा- 72 घंटे में भारत छोड़ो
सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजने के लिए हिंदू संगठन ने दी धमकी (तस्वीर: ट्विटर/@manoj_begu)

पाकिस्तान से आईं सीमा हैदर को हिंदू संगठन की धमकी, कहा- 72 घंटे में भारत छोड़ो

लेखन गजेंद्र
Jul 17, 2023
03:45 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में रहने वाले सचिन मीणा के प्यार में पाकिस्तान से अवैध घुसपैठ करके भारत आईं सीमा हैदर को हिंदू संगठन ने धमकी दी है। गौ रक्षा हिंदू दल ने कहा कि अगर 72 घंटे में सीमा भारत छोड़कर नहीं गईं तो देश भर में बड़े स्तर पर आंदोऊलन किया जाएगा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद नागर ने एक वीडियो जारी कर कहा कि सीमा पाकिस्तानी जासूस हो सकती हैं, जिससे देश को खतरा है।

धमकी

क्या है मामला?

पाकिस्तान की रहने वाली सीमा हैदर को ऑनलाइन गेम के दौरान ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा निवासी सचिन मीणा से प्यार हो गया। सीमा ने नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत मिल गई। सीमा अपने 4 बच्चों के साथ आई हैं। सीमा दावा करती हैं कि उन्होंने हिंदू धर्म अपनाया है। कुछ दिन पहले मुंबई पुलिस को हैदर के मामले में धमकी मिली थी।

ट्विटर पोस्ट

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी धमकी