LOADING...
महाराष्ट्र: पालघर में सिनेमाघर के अंदर घुसे हिंदू संगठन के लोग, रोकी 'आदिपुरुष' की स्क्रीनिंग
महाराष्ट्र के पालघर में 'आदिपुरुष' के विरोध में मल्टीप्लेक्स में हंगामा (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@omraut)

महाराष्ट्र: पालघर में सिनेमाघर के अंदर घुसे हिंदू संगठन के लोग, रोकी 'आदिपुरुष' की स्क्रीनिंग

लेखन गजेंद्र
Jun 19, 2023
02:32 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र के पालघर में नालासोपारा स्थित मल्टीप्लेक्स में रविवार को हिंदू संगठन के कुछ लोग घुस गए और 'आदिपुरुष' फिल्म की स्क्रीनिंग रोक दी। इस दौरान संगठन के लोगों की मल्टीप्लेक्स के कर्मचारियों से बहस भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए लोगों को जबरन सिनेमाघर से बाहर किया। घटना का वीडियो पर वायरल है, जिसमें प्रदर्शन करने वाले लोग मल्टीप्लेक्स के कर्मचारियों से बहस करते और 'जय श्रीराम' के नारे लगाते हुए देखे जा सकते हैं।

हंगामा

रिलीज के बाद से ही विरोध का सामना कर रही फिल्म

ओम राउत के निर्देशन में बनी 'आदिपुरुष' फिल्म में राम की भूमिका में प्रभास और सीता की भूमिका में कृति सेनन हैं। यह फिल्म रिलीज होने के बाद से ही विरोध का सामना कर रही है। फिल्म के संवादों को लेकर लोग ज्यादा नाराज हैं, जो मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं। कुछ लोग इसके VFX और कलाकारों की भी आलोचना कर रहे हैं। फिल्म पर रामायण के साथ छेड़छाड़ का आरोप भी लगा है।

ट्विटर पोस्ट

मल्टीप्लेक्स में हंगामा करने पहुंचे हिंदू संगठन के लोग