गुरुग्राम में रैपिडो बाइक चालक ने चाकू की नोंक पर लूटा फोन, शिकायत दर्ज
देश
गुरुग्राम के हिमांशु चौहान ने बताया कि 19 अक्टूबर को उनकी रैपिडो बाइक टैक्सी की यात्रा डरावनी हो गई। उन्होंने बताया कि रास्ते में ही चालक ने राइड कैंसिल कर दी, लेकिन आगे बढ़ता रहा। फिर उसने अचानक चाकू निकाल लिया और उनका फोन छीनकर तेजी से फरार हो गया।
चौहान ने रैपिडो और गुरुग्राम पुलिस से संपर्क किया
इस घटना के बाद चौहान ने रैपिडो सपोर्ट टीम और गुरुग्राम पुलिस, दोनों से संपर्क साधा है। उन्होंने अपनी बुकिंग की जानकारी साझा करते हुए चालक को ढुंढ निकालने में मदद की गुहार लगाई है। चौहान का कहना है कि वे इस मामले में सख्त कार्रवाई चाहते हैं, ताकि कोई और ऐसी घटना का शिकार न हो। उन्होंने इस संबंध में पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।