Page Loader
हिमाचल प्रदेश: शिमला में ढली सुरंग पर भूस्खलन का खतरा, यातायात परिवर्तित किया गया
हिमाचल प्रदेश के शिमला में ढली सुरंग पर भूस्खलन का खतरा (फाइल तस्वीर: ट्विटर/@SayalSadda78554)

हिमाचल प्रदेश: शिमला में ढली सुरंग पर भूस्खलन का खतरा, यातायात परिवर्तित किया गया

लेखन गजेंद्र
Jul 21, 2023
06:46 pm

क्या है खबर?

हिमाचल प्रदेश के शिमला में ढली सुरंग के ऊपर भूस्खलन के खतरे को देखते हुए इलाके में यातायात परिवर्तित किया गया है और आसपास पुलिस तैनात है। पुलिस ने संजौली से ढली सुरंग तक यातायात रोक दिया है। जानकारी के मुताबिक, यह सुरंग शिमला के ऊपरी क्षेत्र और किन्नौर को आपस में जोड़ती है। सुरंग के ऊपर मकान से लगातार मिट्टी और पत्थर गिर रहे हैं। पुलिस ने लोगों को ढली-संजौली बाईपास का उपयोग करने की सलाह दी है।

संकट

सुरंग के ऊपर बने 2 मकान ढह सकते हैं

ढली सुरंग का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें आसपास पुलिस तैनात दिख रही है और भूस्खलन से बचाव के उपाय किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सुरंग के ऊपर बने 2 मकान कभी भी ढह सकते हैं। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन ने काफी नुकसान किया है। राज्य में करीब 600 से अधिक मार्ग बंद हो गए और 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

ट्विटर पोस्ट

सुरंग पर भूस्खलन का खतरा