अब शादीशुदा बेटियों का भी पैतृक संपत्ति पर बेटों जैसा हक, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
देश
हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने हाल ही में एक अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने कहा है कि शादीशुदा बेटियों को भी अपने माता-पिता की जमीन में बेटों के बराबर ही हक मिलेगा।
दरअसल, यह मामला तब सामने आया जब एक महिला को उनके स्वर्गवासी पिता की जमीन देने से मना कर दिया गया था। अधिकारियों ने दावा किया था कि ‘नॉटोर लैंड रूल्स’ के तहत शादीशुदा बेटियां पैतृक संपत्ति की वारिस नहीं बन सकतीं।
कोर्ट का स्पष्टीकरण- शादीशुदा बेटियां भी बराबर की वारिस
अदालत ने साफ तौर पर कहा कि ‘नॉटोर लैंड रूल्स’ शादीशुदा बेटियों को उनके हिस्से से वंचित नहीं करते। इसके साथ ही, सरकारी सर्कुलर, जो इसके उलट कुछ भी कहते हैं, उनकी कोई कानूनी वैधता नहीं है।