NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: भारत में बीते दिन 904 मौतें, अब तक 40,000 से अधिक की मौत
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: भारत में बीते दिन 904 मौतें, अब तक 40,000 से अधिक की मौत

    कोरोना वायरस: भारत में बीते दिन 904 मौतें, अब तक 40,000 से अधिक की मौत

    लेखन मुकुल तोमर
    Aug 06, 2020
    10:49 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 56,281 नए मामले सामने आए और 904 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा। ये अब तक एक दिन में हुई सबसे अधिक मौतें हैं।

    इसी के साथ देश में कुल मामलों की संख्या 19,64,536 हो गई है, वहीं 40,699 लोगों को इस खतरनाक वायरस के संक्रमण के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या 5,95,501 हो गई है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    पिछले 24 घंटे में 46,121 मरीज ठीक, किए गए रिकॉर्ड टेस्ट

    ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 46,121 मरीज ठीक हुए। देश में अब तक कुल 13,28,336 मरीज ठीक हो चुके हैं और रिकवरी रेट 67.61 प्रतिशत है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 6,64,949 टेस्ट किए गए गए, जो अब तक एक दिन में किए गए सबसे अधिक टेस्ट हैं। इसी के साथ देश में कुल टेस्टों की संख्या 2.21 करोड़ हो गई है।

    राज्यों की स्थिति

    ये हैं चार सबसे अधिक प्रभावित राज्य

    महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है और यहां अब तक 4,68,265 मामले सामने आए हैं जिनमें से 16,476 मरीजों की मौत हुई है।

    वहीं दूसरे स्थान पर काबिज तमिलनाडु में अब तक 2,73,460 मामले सामने आए हैं और 4,461 की मौत हुई है।

    1,681 मौत और 1,86,461 मामलों के साथ आंध्र प्रदेश और 2,804 मौत और 1,51,449 मामलों के साथ कर्नाटक अगले दो सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले

    महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में बीते दिन 10,000 से अधिक नए मामले

    महाराष्ट्र में एक बार फिर 10,000 से अधिक नए मामले सामने आए और बीते दिन 10,309 नए मरीज मिले, वहीं रिकॉर्ड 334 की मौत हुई। राज्य में पिछले कुछ दिन से 10,000 से कम मामले सामने आ रहे थे।

    वहीं आंध्र प्रदेश में भी पिछले 24 घंटे में 10,000 से अधिक 10,128 नए मामले सामने आए।

    इसके अलावा तमिलनाडु में बीते दिन दिन 5,175 मामले और कर्नाटक में 5,619 नए मामले सामने आए।

    जानकारी

    दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 1,076 नए मामले

    राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां पिछले 24 घंटे में 1,076 नए मामले सामने आए और 11 मरीजों की मौत हुई। शहर में अब तक 1,40,232 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 4,044 की मौत हुई है।

    दुनिया की स्थिति

    अमेरिका और ब्राजील सबसे अधिक प्रभावित देश

    पूरी दुनिया की बात करें तो अभी तक 1.87 करोड़ लोग इस खतरनाक वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 7.06 लाख को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में 48.21 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 1.58 लाख लोगों की मौत हुई है। वहीं ब्राजील में 28.59 लाख संक्रमितों में से 97,256 की मौत हुई है।

    संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत तीसरे और मौतों के मामले में पांचवें स्थान पर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    ब्राजील
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में शानदार रहा प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े प्रसिद्ध कृष्णा
    'महाभारत' होगी आमिर खान की आखिरी फिल्म? बोले- इसके बाद करने को कुछ बचेगा नहीं आमिर खान
    4 कंपनियों के पूंजीकरण में 1.01 लाख करोड़ का इजाफा, LIC को सबसे ज्यादा फायदा  शेयर बाजार समाचार
    कोलकाता इस्कॉन ने भगवान जगन्नाथ के रथ में लगाए सुखोई लड़ाकू विमान के टायर कोलकाता

    भारत की खबरें

    कोरोना वायरस: अगले महीने लोगों के लिए वैक्सीन उपलब्ध कराने की तैयारी में रूस रूस समाचार
    राफेल, मिराज से लेकर सुखोई लड़ाकू विमानों तक, जानिए किसमें कितना है दम भारतीय सेना
    भारत-चीन विवाद: LAC पर 35,000 अतिरिक्त सैनिकों को तैनात करने की तैयारी में भारत चीन समाचार
    भारत में कोरोना वायरस से बचाव के लिए हर्ड इम्युनिटी कोई विकल्प नहीं- स्वास्थ्य मंत्रालय वैक्सीन समाचार

    ब्राजील

    टिक-टॉक की मालिक कंपनी बाइटडांस शुरू करेगी म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस भारत की खबरें
    तीन सालों में प्रधानमंत्री के विदेश दौरों के लिए चार्टर्ड फ्लाइट पर खर्च हुए 255 करोड़ जापान
    भेष बदलकर अपनी मां की जगह ड्राइविंग टेस्ट देने पहुंचा बेटा, गिरफ्तार ड्राइविंग लाइसेंस
    क्या है दावोस में हो रही वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम की बैठक? मुकेश अंबानी

    कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस: जुलाई में आंध्र प्रदेश में बढ़े 865% मामले, ऐसा रहा पूरे देश का हाल भारत की खबरें
    भारत अब निर्यात करेगा मेड-इन-इंडिया वेंटीलेटर्स, चार महीने पहले लगाई रोक हटाई भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: भारत में बीते दिन रिकॉर्ड 853 मौतें, संक्रमितों की संख्या 17 लाख पार भारत की खबरें
    उत्तर प्रदेश: मंत्री कमल रानी की कोरोना वायरस से मौत, मुख्यमंत्री ने टाला अयोध्या दौरा योगी आदित्यनाथ
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025