बंगाल की खाड़ी में चक्रवात की आहट: बेंगलुरु में मूसलाधार बारिश, आंध्र प्रदेश ने भी कसी कमर
देश
बेंगलुरु में आज सुबह भारी बारिश के साथ दिन की शुरुआत हुई। मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि बारिश का यह सिलसिला अभी थमा नहीं है।
अगले 24 घंटों के दौरान शहर में हल्की से भारी बारिश होती रहेगी। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।
आंध्र प्रदेश में चक्रवात की आशंका
बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात बन रहा है। ऐसी आशंका है कि यह चक्रवात 28 अक्टूबर तक आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों से टकरा सकता है। इसी को देखते हुए, राज्य प्रशासन ने बापटला से लेकर विजयनगरम तक के निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
हालांकि, इन सब गतिविधियों के बावजूद बल्लारी और चित्रदुर्ग जैसे पड़ोसी जिलों में मौसम ज्यादातर सूखा रहने की संभावना है।