मुंबई-ठाणे में IMD का 'यलो अलर्ट', क्या आ रही है हीटवेव?
देश
मुंबई और ठाणे में इन दिनों काफी गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग (IMD) ने यहां के लिए गर्म और उमस भरे मौसम को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।
दिन के समय अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, वहीं रात में भी पारा लगभग 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहेगा। ऐसे में हीटवेव की संभावना बनी हुई है।
रायगढ़ और रत्नागिरी में भी यलो अलर्ट जारी
सिर्फ मुंबई ही नहीं, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जगहों पर भी तापमान सामान्य से ज्यादा रहने वाला है।