IMD ने तेलंगाना के लिए जारी की बारिश और लू की चेतावनी
देश
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने तेलंगाना के लिए इस हफ्ते दोहरी चेतावनी जारी की है, जिसमें भीषण लू और भारी बारिश दोनों की आशंका जताई गई है। IMD के मुताबिक, आदिलाबाद, कुमारम भीम आसिफाबाद, मंचेरियल, करीमनगर और पेड्डापल्ली जिलों में तापमान बढ़ेगा और भीषण गर्मी पडेगी। वहीं, मंचेरियल, निर्मल, निजामबाद, जगित्याल और महबूबनगर समेत नौ जिलों में भारी बारिश हो सकती है।
सभी 33 जिलों में आंधी-तूफान का पूर्वानुमान
राज्य के सभी 33 जिलों में बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान आने की आशंका है। अगर राजधानी हैदराबाद की बात करें तो अगले 24 घंटों के दौरान यहां आसमान बादलों से घिरा रहेगा। शहर में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड सकती हें। दिन के समय तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है, जबकि रात में यह 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।