HBSE 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर! 15 मई तक आएंगे नतीजे, ऐसे चेक करें अपना परिणाम
हरियाणा बोर्ड अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा ने घोषणा की है कि HBSE की 12वीं कक्षा के नतीजे 15 मई तक जारी कर दिए जाएंगे। हालांकि, अभी तक नतीजों की सही तारीख का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन हरियाणा के 5.60 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।
HBSE के नतीजे कैसे चेक करें
HBSE के नतीजे पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किए जाएंगे। इसके तुरंत बाद, बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org पर भी ये उपलब्ध हो जाएंगे। वेबसाइट पर नतीजे देखने के लिए छात्रों को अपना परीक्षा का प्रकार, रोल नंबर और जन्म तिथि भरनी होगी।
छात्र SMS के जरिए भी अपने नतीजे हासिल कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें 56263 पर 'RESULTHB10 (स्पेस) रोल नंबर' लिखकर भेजना होगा। इसके अलावा, छात्र अपनी मार्कशीट डिजीलॉकर में लॉगिन करके भी देख पाएंगे। अपनी मार्कशीट में आपको वो सभी जरूरी जानकारियां मिल जाएंगी, जो आगे के एडमिशन प्रोसेस के लिए काम आएंगी।