NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / हरियाणा: किसानों पर पुलिस का लाठीचार्ज, हिरासत में लिए गए विधायक बलराज कुंडू
    देश

    हरियाणा: किसानों पर पुलिस का लाठीचार्ज, हिरासत में लिए गए विधायक बलराज कुंडू

    हरियाणा: किसानों पर पुलिस का लाठीचार्ज, हिरासत में लिए गए विधायक बलराज कुंडू
    लेखन भारत शर्मा
    Sep 10, 2020, 04:21 pm 1 मिनट में पढ़ें
    हरियाणा: किसानों पर पुलिस का लाठीचार्ज, हिरासत में लिए गए विधायक बलराज कुंडू

    कृषि अध्यादेशों के विरोध में गुरुवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पिपली मंडी परिसर में किसान रैली आयोजित की गई। जिसमें सैकड़ों किसान जुटे। किसानों को रैली में शामिल होने से रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। इसके बाद किसानों ने कुरुक्षेत्र से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग NH-44 पर जाम लगा दिया। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर किसानों को खदेड़ा और जाम खुलवाने का प्रयास किया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

    सरकार द्वारा पारिए किए गए तीन अध्यादेशों के खिलाफ हैं किसान

    हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार हरियाणा के केंद्रीय मंत्रीमंडल ने इस साल जून में तीन अध्यादेश पारित किए थे। इसमें किसानों का उत्पादन व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) अध्यादेश- 2020, मूल्य आश्वासन और कृषि सेवा पर किसान (सशक्तिकरण और संरक्षण) समझौता अध्यादेश- 2020 और किसानों का उत्पादन व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) अध्यादेश- 2020 शामिल है। किसानों का आरोप है कि सरकार इन अध्यादेशों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को बंद करना चाहती है।

    भारतीय किसान यूनियन ने किया विरोध रैली का आह्वान

    मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चादुनी ने गुरुवार को पिपली मंडी परिसर में विरोध रैली का आह्वान किया था। इसमें शामिल होने के लिए राज्यभर से किसान रवाना हो गए थे। इसको देखते हुए मौके पर 1,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए और मंडी पर जाने वाले सभी रास्तों पर यातायात बंद कर दिया। इससे गुस्साए किसानों ने NH-44 पर जाम लगा दिया। इसके कारण पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

    विधायक बलराज कुंडू को पुलिस ने हिरासत में लिया

    किसानों के समर्थन में मेहम से विधायक बलराज कुंडू भी रैली में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे, लेकिन पुलिस ने रास्ते में ही उन्हें हिरासत में ले लिया। इसकी सूचना मिलने पर किसानों का गुस्सा बढ़ गया और उन्होंने प्रदर्शन तेज कर दिया।

    कोरोना महामारी के नाम से आंदोलन को दबाना चाहती है सरकार- चादुनी

    NH-44 पर धरने पर बैठे किसानों को संबोधित करते हुए चादुनी ने कहा कि सरकार कोरोना वायरस महामारी के नाम से किसानों के आंदोलन को दबाना चाहती है, लेकिन किसान चुप नहीं बैठेंगे और सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार कृषि सुधार लाने के नाम पर अध्यादेश लाकर किसानों को उग्र विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर कर रही है। इसके लिए पूरी तरह से सरकार जिम्मेदार है।

    जाम खुलवाने के जारी हैं प्रयास- DCP

    कुरुक्षेत्र के पुलिस उपायुक्त (DCP) शरणदीप कौर बराड़ ने कहा कि NH-44 पर जाम खुलवाने के प्रयास जारी हैं। किसानों को हाईवे से हटाने के लिए लाठीचार्ज किया गया था। उन्होंने कहा कि करीब 800 किसानों को हिसार में बाड़ोपट्टी टोल पर रोक दिया गया है। मंडी में भी जमा हुए किसानों को खदेड़ दिया गया है। इसी तरह भाटोल जाटान व भाटोल रांगड़ान के किसानों को रोकने पर उन्होंने उपमण्डल कार्यालय के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    हरियाणा
    किसान
    किसान आंदोलन
    हरियाणा पुलिस

    ताज़ा खबरें

    गठिया से राहत दिलाने में सहायक हैं ये 5 जड़ी-बूटियां, जानिए इनसे होने वाले फायदे खान-पान
    जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज: क्रैग ब्रैथवेट ने जमाया टेस्ट करियर का 12वां शतक, जानिए उनके आंकड़े  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में भारत के शीर्ष 5 गेंदबाज  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    सौरमंडल में 12 नए चंद्रमा की खोज, बृहस्तपति बना सबसे ज्यादा चांद वाला ग्रह सौरमंडल

    हरियाणा

    सपना चौधरी और परिवार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के लिए दर्ज हुई FIR सपना चौधरी
    हरियाणा: केंद्रीय अधिकारी ने बताया OPS लागू किया तो 2030 तक दिवालिया हो जाएगा देश- खट्टर हरियाणा सरकार
    हरियाणा: गुरूग्राम में कार ने पार्किंग में खड़ी मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, दूर तक घसीटा गुरूग्राम
    अप्रैल से सड़कों पर नहीं चलेंगे 15 साल से पुराने सरकारी वाहन, नया नियम लाई सरकार केंद्र सरकार

    किसान

    महाराष्ट्र: सरकार ने नहीं दिया जमीन पर कब्जा, किसान का खुद को जमीन में दबाकर विरोध महाराष्ट्र
    दिल्ली के रामलीला मैदान में जुटे 50,000 किसान, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी किसान आंदोलन
    कर्नाटक: महज 8.36 रुपये में बिकी किसान की 205 किलोग्राम प्याज कर्नाटक
    सरकार ने किसानों को दी राहत, गेहूं सहित रबी की 6 फसलों का MSP बढ़ाया अनुराग ठाकुर

    किसान आंदोलन

    बिहार: पुलिसकर्मियों ने घरों में घुसकर किसानों पर बरसाईं लाठियां बिहार
    कृषि आंदोलन को हुए 2 साल, मांगे पूरी न होने के विरोध में मार्च करेंगे किसान कृषि कानून
    कांग्रेस का दावा- भाजपा के शासन में हर घंटे एक किसान कर रहा है खुदकुशी कांग्रेस समाचार
    केंद्र सरकार के खिलाफ बोलना बंद करने पर बनाया जा सकता था उपराष्ट्रपति- सत्यपाल मलिक नरेंद्र मोदी

    हरियाणा पुलिस

    गुरूग्राम: पुलिस वाहन की टक्कर से कार सवार बच्ची की मौत, मौके से फरार हुए पुलिसकर्मी हरियाणा
    हरियाणा: कुरुक्षेत्र में कुछ लोगों ने किया युवक पर हमला, हाथ काटकर साथ ले गए हरियाणा
    यौन उत्पीड़न मामला: पीड़ित महिला कोच का आरोप- चुप रहने का दबाव बना रही हरियाणा सरकार हरियाणा
    हरियाणा: खेल मंत्री संदीप सिंह ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज होने के बाद छोड़ा पद हरियाणा

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023