Page Loader
हरियाणा: रोहतक में सूटकेस में मिला कांग्रेस कार्यकर्ता का शव, हत्या की आशंका 
रोहतक में सूटकेस में मिला कांग्रेस कार्यकर्ता का शव

हरियाणा: रोहतक में सूटकेस में मिला कांग्रेस कार्यकर्ता का शव, हत्या की आशंका 

Mar 02, 2025
11:09 am

क्या है खबर?

हरियाणा के रोहतक जिले में शनिवार को बस स्टैंड के पास एक सूटकेस में युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने युवती की पहचान कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में की और उसकी गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। इस घटना को लेकर कांग्रेस ने खास विरोध जताया है और घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।

घटना

पुलिस को कैसे मिला शव

पुलिस ने बताया कि किसी ने रोहतक बस स्टैंड के पास एक सूटकेस में शव होने की आशंका जताई थी। इसके बाद फॉरेंसिक टीम में मौके पर पहुंचकर सूटकेस खोला तो उसमें युवती का शव मिला। युवती की पहचान कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल (22) के रूप में की। पुलिस ने बताया कि पृथम दृष्टया युवती की चुन्नी से गला दबाकर हत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने बाद ही सामने आएगा।

मांग

कांग्रेस ने की निष्पक्ष जांच की मांग

इस घटना को लेकर कांग्रेस ने एक्स पर लिखा, 'रोहतक में कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या का समाचार दुखद और पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति दे। हिमानी के साथ हुई इस क्रूर और शर्मनाक घटना की निष्पक्ष जांच हो और अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।' हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी घटना की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग की है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें पोस्ट

जानकारी

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई थीं हिमानी

हिमानी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई थीं। राहुल, कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुडा और रोहतक की विधायक बीबी बत्रा के साथ उनकी कई तस्वीरों को सोशल मीडिया पर भी साझा की गई थी।