NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / हरियाणा में सोमवार से सात दिन के लिए पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान
    अगली खबर
    हरियाणा में सोमवार से सात दिन के लिए पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान

    हरियाणा में सोमवार से सात दिन के लिए पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान

    लेखन प्रमोद कुमार
    May 02, 2021
    04:06 pm

    क्या है खबर?

    कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हरियाणा में सात दिनों के लिए संपूर्ण लॉकडाउन लागू कर दिया गया है।

    प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, '3 मई दिन सोमवार से 7 दिन के लिए सारे हरियाणा में पूर्ण लॉक डाउन घोषित।'

    फिलहाल राज्य के नौ जिलों में शुक्रवार रात 10 बजे से लेकर सोमवार सुबह तक वीकेंड लॉकडाउन है। इसकी अवधि खत्म होते ही एक हफ्ते का पूर्ण लॉकडाउन लग जाएगा।

    हरियाणा

    शिक्षण संस्थान और आंगनबाड़ियां 31 मई तक बंद

    इससे पहले हरियाणा सरकार ने आदेश जारी कर सभी आंगनबाड़ी, क्रेच, सरकारी-गैर सरकारी कालेज, कोचिंग संस्थान, ITI, लाइब्रेरी और प्रशिक्षण संस्थानों को 31 मई तक बंद कर दिया था।

    केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से आदेश मिलने के बाद सरकार ने शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ियों को बंद रखने की गाइडलाइंस जारी की थी।

    आंगनबाड़ियां पहले 30 अप्रैल तक बंद थी। अगले एक महीने के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नौनिहालों, गर्भवती महिलाओं, दूध पिलाने वाली माताओं, किशोरियों को लाभ देना सुनिश्चित करेंगी।

    हरियाणा

    सरकार ने फील्ड में उतारे मंत्री और अधिकारी

    कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार के कारण खराब होती स्थिति के बीच हरियाणा सरकार ने मंत्रियों और अधिकारियों को फील्ड पर उतार दिया है।

    भास्कर के अनुसार, सरकार की तरफ से जारी आदेश के तहत ये मंत्री और अधिकारी अलग-अलग जिलों में आधारभूत ढांचे, ऑक्सीजन, दवाओं, जरूरी सेवाओं का प्रबंधन, समन्वय और निगरानी का कामकाज देखेंगे। मंत्रियों को प्रभारी बनाकर अलग-अलग जिलों में भेजा गया है ताकि कोरोना के खिलाफ लड़ाई को मजबूती से लड़ा जा सके।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिये विज का ट्वीट

    3 मई दिन सोमवार से 7 दिन के लिए सारे हरियाणा में पूर्ण लॉक डाउन घोषित ।

    — ANIL VIJ MINISTER HARYANA (@anilvijminister) May 2, 2021

    कोरोना संकट

    किस मंत्री को किस जिले का प्रभार?

    मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर गुरूग्राम, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जींद और सोनीपत के प्रभारी बनाए गए हैं।

    इसी तरह विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को पंचकूला, अनिल विज को अंबाला और पानीपत, कंवरपाल गुर्जर को करनाल और यमुनानगर, मूलचंद शर्मा को फरीदाबाद, रणजीत सिंह चौटाला को सिरसा और फतेहाबाद, जयप्रकाश दलाल को भिवानी और चरखी दादरी, डॉ बनवारी लाल को रेवाड़ी और झज्जर, विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगा को हिसार और संदीप सिंह को कुरूक्षेत्र और रोहतक का प्रभार सौंपा गया है।

    कोरोना वायरस

    हरियाणा में कोरोना संक्रमितों की संख्या पांच लाख पार

    सरकारी आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा में बीते दिन 13,588 लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया और 125 मरीजों की मौत हुई।

    इसी के साथ प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या पांच लाख से पार होते हुए 5,01,566 हो गई है। इनमें से 1,02,516 सक्रिय मामले हैं, 3,94,709 लोग महामारी को हराकर ठीक हो चुके हैं और 4,341 लोगों की मौत हुई है।

    प्रदेश में पॉजीटिविटी रेट 6.76 प्रतिशत बनी हुई है।

    कोरोना वायरस

    देश में महामारी की क्या स्थिति?

    पूरे देश की बात करें तो भारत में बीते दिन कोरोना के 3,92,488 नए मामले सामने आए और 3,689 मरीजों की मौत हुई। महामारी की शुरुआत के बाद ये देश में एक दिन में हुई सबसे ज्यादा मौतें हैं।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,95,57,457 हो गई है। इनमें से 2,15,542 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 33,49,644 हो गई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हरियाणा
    कोरोना वायरस
    लॉकडाउन

    ताज़ा खबरें

    रेंज रोवर मसारा स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च, जानिए क्या है इसमें खास  जगुआर लैंड रोवर
    रूस: 2 रेलवे पुलों के टूटने से पटरी से उतरी ट्रेनें; 7 की मौत, 69 घायल रूस समाचार
    रिहाना के पिता रोनाल्ड फेंटी का निधन, कुछ साल पहले गायिका ने किया था केस रिहाना
    पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश: 2 दिन में 32 की मौत, सिक्किम में 1,500 पर्यटक फंसे भूस्खलन

    हरियाणा

    हरियाणा: किसानों के समर्थन में INLD विधायक अभय चौटाला का इस्तीफा, स्पीकर ने किया मंजूर हरियाणा सरकार
    हरियाणा सरकार ने 14 जिलों में इंटरनेट और SMS सेवा पर लगाई रोक इंटरनेट
    पति की हत्या करने के बाद भी पारिवारिक पेंशन की हकदार है पत्नी- हाई कोर्ट बॉम्बे हाई कोर्ट
    किसान आंदोलन: दिल्ली की सीमाओं पर किसानों की सुरक्षा करेगी हरियाणा की खाप पंचायतें किसान

    कोरोना वायरस

    टीवी पत्रकार रोहित सरदाना का 42 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन देश
    दिल्ली: मुख्यमंत्री केजरीवाल ने लोगों से की वैक्सीनेशन केंद्रों के बाहर कतार न लगाने की अपील दिल्ली
    कोरोना संक्रमित पाए गए दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल, खुद को आइसोलेट किया दिल्ली
    इरफान की आखिरी फिल्म 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन' रिलीज के लिए है तैयार- निर्देशक मुंबई

    लॉकडाउन

    कोरोना वायरस: बेकाबू होते हालात के बीच महाराष्ट्र में नाइट कर्फ्यू और वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: पाबंदियों ने बढ़ाई प्रवासी मजदूरों की चिंता, वापस घर लौटने पर कर रहे विचार मुंबई
    महाराष्ट्र में वीकेंड लॉकडाउन के कारण 'सूर्यवंशी' 30 अप्रैल को नहीं होगी रिलीज- रिपोर्ट मुंबई
    महाराष्ट्र: सप्ताहांत लॉकडाउन से बढ़ते संक्रमण पर लगेगी लगाम? केंद्र ने बताया था सीमित प्रभाव महाराष्ट्र
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025