वियतनाम हवाई अड्डे पर भारतीयों की 'जमीन पर दावत', हर्ष गोयनका बोले- देश की गलत छवि बनती है
देश
वियतनाम के एक एयरपोर्ट पर भारतीय पर्यटकों का जमीन पर बैठकर घर का बना खाना खाने का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो के बाद यात्रा के दौरान व्यवहार को लेकर बड़ी बहस छिड़ गई है।
इसी पर अब मशहूर कारोबारी हर्ष गोयनका ने भी अपनी बात रखी है। उन्होंने यात्रियों को याद दिलाया कि ऐसे काम विदेश में भारत की छवि पर असर डाल सकते हैं। साथ ही उन्होंने सभी से नागरिक भावना दिखाने की अपील की है।
हर्ष गोयनका के पोस्ट से छिड़ी 'एटिकेट' पर बहस
गोयनका का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसे 4.35 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और करीब 6,000 लोगों ने इसे लाइक किया है। कुछ लोगों ने ऐसे बर्ताव के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
वहीं, कुछ लोगों का कहना था कि घर का बना खाना ले जाना कोई नई बात नहीं है, यह एक पुरानी परंपरा रही है। शर्त बस इतनी है कि इससे गंदगी न फैले और किसी को परेशानी न हो।