काली मां के वेश में महिला से छेड़छाड़, : वायरल वीडियो पर मचा बवाल
13 अक्टूबर को दुर्गा पूजा पर्व के दौरान, एक महिला जो काली मां का रूप धारण कर फोटोशूट करवा रही थी, एक शख्स ने सार्वजनिक तौर पर उसके साथ गलत हरकतें कीं और उसे परेशान किया।
बाद में महिला ने इंस्टाग्राम पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उसकी यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई। इसके बाद इस बात पर बहस छिड़ गई कि महिलाएं आए दिन कैसी छेड़छाड़ का सामना करती हैं, यहां तक कि जब वे किसी देवी का रूप धारण करती हैं, तब भी उन्हें बख्शा नहीं जाता।
वीडियो पर बवाल, पुलिस कार्रवाई की मांग
यह वीडियो सामने आने के बाद ऑनलाइन खूब तीखी प्रतिक्रियाएं आईं। कई लोगों ने इस तरह के अपमान पर गुस्सा जाहिर किया और सख्त कार्रवाई की मांग की।
टिप्पणियों में 'मेरी पूरी जिंदगी का सबसे बुरा एहसास' से लेकर 'स्कूटर का नंबर पुलिस में रिपोर्ट करो, इन्हें सबक सिखाने की जरूरत है' जैसे कमेंट्स भी देखने को मिले।
इस घटना ने सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं की सुरक्षा और उनके सम्मान को लेकर फिर से नई बहस छेड़ दी है।