देश में 6 गुना बढ़े H1N1 के मामले; ICMR ने कहा- सामान्य फ्लू जैसे लक्षण
देश
भारत में H1N1 के मामले पिछले सालों के मुकाबले 6 गुना से ज्यादा बढ़ गए हैं। इसके अलावा डेंगू और मलेरिया जैसी दूसरी बीमारियां भी बढ़ रही हैं। इसी वजह से कंपनियां अपने कर्मचारियों से भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने, मास्क पहनने और सेहतमंद रहने पर ध्यान देने को कह रही हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय पूरे देश में लैब के जरिए स्थिति पर नजर रख रहा है।
ICMR ने कहा- H1N1 आमतौर पर हल्का होता है
H1N1 का मौजूदा स्ट्रेन पिछले साल से ज्यादा नहीं बदला है।
डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ रिसर्च के सचिव और ICMR के महानिदेशक राजीव बहल के मुताबिक, यह आमतौर पर स्वस्थ लोगों के लिए हल्का होता है, लेकिन बूढ़े लोगों, छोटे बच्चों या सेहत संबंधी समस्या वाले लोगों के लिए यह ज्यादा गंभीर हो सकता है।
ज्यादातर मामले अभी भी सामान्य मौसमी फ्लू जैसे दिखते हैं, इसलिए सामान्य सावधानियां काफी काम आती हैं।