गुवाहाटी में बारिश के कारण्ड़ सड़कें बनीं दरिया, जल निकासी व्यवस्था फिर बेबस
देश
गुवाहाटी में सोमवार रात से लगातार भारी बारिश हो रही है, जिससे सड़कें और मोहल्ले पानी में डूब गए हैं। गुवाहाटी क्लब और बरोबारी जैसे कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं, जिसके कारण लोगों का घर से बाहर निकलना और आवाजाही करना बेहद मुश्किल हो गया है। इस जलभराव ने एक बार फिर दिखा दिया है कि भारी बारिश के दौरान शहर की जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह नाकाम हो जाती है।
जल निकासी व्यवस्था में सुधार की मांग
बरोबारी में एक पेड़ गिरने से कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा, वहीं गुवाहाटी क्लब के पास पानी से भरी सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार बिल्कुल थम गई। इस परेशानी से स्थानीय लोग खासे नाराज हैं और उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल निकासी व्यवस्था को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए, ताकि हर बार बारिश में उन्हें इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।