गुरुग्राम में बारिश का प्रकोप, पुलिस ने दी घर से काम करने की सलाह
देश
गुरुग्राम में लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया है। इसी वजह से पुलिस ने दफ्तरों से अपील की है कि वे अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की छूट दें। ऐसा करने से सड़कों पर ट्रैफिक कम होगा और एम्बुलेंस जैसी जरूरी गाड़ियों के लिए रास्ता साफ रहेगा। यह सलाह गुरुवार सुबह जारी की गई, ताकि लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो और यात्रा सुरक्षित रहे।
पुलिस ने फंसी गाड़ियों को हटाया
सुबह से ही पुलिस की टीमें और क्रेन मुख्य चौराहों से फंसी हुई गाड़ियों को हटाने में जुटी हुई हें। अधिकारियों ने लोगों से गुजारिश की है कि वे बेहद जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकले। साथ ही, ट्रैफिक से जुड़े अपडेट्स पर ध्यान देते रहे और पुलिस का पूरा सहयोग करें। इससे खराब मौसम के बावजूद शहर में स्थिति सामान्य बनी रह सकती है।