NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / गुड़गांवः पत्नी की मृत्यु के बाद अपनी 8 वर्षीय बच्ची के साथ करता था रेप, गिरफ्तार
    देश

    गुड़गांवः पत्नी की मृत्यु के बाद अपनी 8 वर्षीय बच्ची के साथ करता था रेप, गिरफ्तार

    गुड़गांवः पत्नी की मृत्यु के बाद अपनी 8 वर्षीय बच्ची के साथ करता था रेप, गिरफ्तार
    लेखन प्रमोद कुमार
    Apr 30, 2019, 03:02 pm 0 मिनट में पढ़ें
    गुड़गांवः पत्नी की मृत्यु के बाद अपनी 8 वर्षीय बच्ची के साथ करता था रेप, गिरफ्तार
    श्रेय

    गुड़गांव में पुलिस ने 8 वर्षीय बच्ची के साथ रेप करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले कई महीनों से बच्ची के साथ यह घिनौनी हरकत कर रहा था। आरोपी के पड़ोसियों ने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता पिछले कुछ दिनों से असामान्य व्यवहार कर रही थी। जब पड़ोसियों ने उससे इसकी वजह पूछी तो उसने अपने साथ हो रहे यौन शोषण की जानकारी दी।

    मां की मौत के बाद बच्ची के साथ दुष्कर्म

    मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि लड़की की मां की मौत के बाद उसका पिता उसके साथ महीनों तक रेप करता रहा। पीड़िता ने बताया कि उसके पिता हर रात शराब पीकर आता और उसका यौन शोषण करता। पिछले सप्ताह आरोपी ने बच्ची के साथ दो बार रेप किया। मानेसर महिला थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया और पीड़िता को काउंसिलिंग सेंटर भेजा गया है।

    नोएडा में भी सामने आया था ऐसा मामला

    कुछ दिन पहले नोएडा में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। यहां के अटारी गांव 16 वर्षीय नाबालिग के साथ उसके चाचा ने कई महीनों तक रेप किया था। एक दिन अचानक किशोरी की तबियत खराब हो गई, जिसके बाद उसे दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की जांच में पता चला कि किशोरी गर्भवती है। किशोरी के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने उसके चाचा को गिरफ्तार किया था।

    बीवी को छत्त से गिराकर मारने वाले शख्स की हुई गिरफ्तारी

    एक दूसरे मामले में गुड़गांव पुलिस ने एक 45 वर्षीय शख्स को हिरासत में लिया है। इस शख्स ने अपनी मां की मदद से अपनी बीवी को छत्त से धक्का देकर गिरा दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। आरोपी शख्स के बेटे ने इस घटना का वीडियो बना लिया था। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सेक्टर 7 की न्यू कॉलोनी में रहने वाली आरोपी शख्स प्रेम गांधी और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    रेप
    बच्चों के खिलाफ अपराध

    रेप

    महाराष्ट्र: 10 वर्षीय लड़की से महीनों बलात्कार करता रहा 12 वर्षीय लड़का, गर्भवती हुई पीड़ित तमिलनाडु
    दिल्ली में सामने आया अनोखा मामला, महिला से बलात्कार के आरोप में दूसरी महिला गिरफ्तार भारत की खबरें
    पुणेः नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप के जुर्म में महिला को 20 साल की सजा पुणे
    दिल्ली-NCR में महफूज नहीं महिलाएं, हर रोज 5 बलात्कार तो 8 का शोषण दिल्ली पुलिस

    बच्चों के खिलाफ अपराध

    सहमति से संबंध बनाने की उम्र सीमा घटाकर 16 साल की जाए- मद्रास हाई कोर्ट क्राइम समाचार
    पॉक्सो कानून में बदलाव, बच्चों के साथ यौन अपराध पर अब सजा-ए-मौत क्राइम समाचार
    चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर सरकार सख्त, दोषियों को मिलेगी पांच से सात साल तक की सजा NDA सरकार
    इस जगह पर अब बच्चों का यौन शोषण करने वाले बनाए जाएँगे नपुंसक दुनिया

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023