Page Loader
गुजरात: व्यक्ति ने अपनी पूर्व पत्नी को HIV संक्रमित खून की सुई लगाई
गुजरात के सूरत में एक व्यक्ति ने पूर्व पत्नी को लगाया HIV संक्रमित खून की सुई (प्रतीकात्मक तस्वीरः pixabay)

गुजरात: व्यक्ति ने अपनी पूर्व पत्नी को HIV संक्रमित खून की सुई लगाई

लेखन गजेंद्र
Dec 27, 2022
05:52 pm

क्या है खबर?

गुजरात के सूरत में पूर्व पत्नी के साथ आने से इंकार करने पर एक व्यक्ति ने महिला को HIV संक्रमित खून की सुई लगा दी। महिला अस्पताल में भर्ती है। उसकी जांच कराई जा रही है। पुलिस ने आरोपी पति 35 वर्षीय शंकर कांबली को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह HIV संक्रमित खून की सुई एक अस्पताल से लाया था। कांबली एक वाहन चालक है और उसने 25 दिसंबर को वारदात को अंजाम दिया।

वारदात

अस्पताल के HIV वार्ड में भर्ती मरीज से लिया खून

पुलिस को आरोपी ने बताया कि वह एक अस्पताल के HIV वार्ड में गया और वहां एक संक्रमित मरीज के नमूने लेने के बहाने खून निकाला और बाद में यह सुई महिला को लगा दी। उसने यह सब एक टीवी शो में देखा था। पुलिस ने बताया कि दोनों ने 15 साल पहले प्रेम विवाह किया था, लेकिन वह महिला के चरित्र पर शक करता था, जिस वजह से महिला ने दो माह पहले तलाक लिया था।