
गुजरात: बनासकांठा की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 17 मजदूरों की मौत; 6 घायल
क्या है खबर?
गुजरात के बनासकांठा जिले में मंगलवार को एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में 17 मजदूरों की जलकर मौत हुई है।
घटना डीसा कस्बे में हुई है। हादसे में घायल 6 अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और अग्निशमन की टीम फैक्ट्री में फंसे मजदूरों को किसी तरह बाहर निकाल रही है।
पुलिस ने अभी तक कई शव बरामद किए हैं। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
हादसा
कैसे हुआ हादसा?
धुनवा रोड पर स्थित दीपक ट्रेडर्स नाम की पटाखा फैक्ट्री खूबचंद सिंधी की है। यहां विस्फोटक जमा कर पटाखा बनाया जाता है।
मंगलवार को फैक्ट्री में छोटी आग से विस्फोट हुआ, जिसके बाद भीषण आग लग गई। कुछ लोगों का कहना है कि फैक्ट्री के बॉयलर में विस्फोट हुआ था।
पुलिस ने बताया कि धमाके से फैक्ट्री के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए और छत ढह गई, जिसमें कई लोग दबे हैं। हादसे के समय 30 मजदूर मौके पर थे।
ट्विटर पोस्ट
घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारी ने जानकारी दी
#WATCH | गुजरात: बनासकांठा में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 1, 2025
बनासकांठा की SDM नेहा पांचाल ने बताया, "प्राथमिक सूचना के आधार पर यहां पर ब्लास्ट हुआ था। ब्लास्ट के कारण स्लैप गिर जाने से काफी लोग (फैक्ट्री के)अंदर फंस गए... हमें पास 2 से 3 लोगों की मृत्यु की सूचना मिली… pic.twitter.com/dq4yDMp4M1