बिहार से 132 फुट का मोबाइल टावर जनरेटर सहित गायब, पुलिस भी हैरान
बिहार के बक्सर जिले के डूमरांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां GTL इंफ्रास्ट्रक्चर का एक 132 फुट का मोबाइल टावर और उसका जनरेटर दोनों ही गायब हो गए हैं। बताया गया है कि ये उपकरण कई सालों से इस्तेमाल नहीं हो रहे थे और 2022 के बाद से इन्हें लीज पर भी नहीं लिया गया था। कंपनी के कर्मचारियों को जब मरम्मत के लिए भेजा गया, तब पता चला कि ये उपकरण अपनी जगह से गायब हैं।
GTL इंफ्रास्ट्रक्चर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई
GTL इंफ्रास्ट्रक्चर ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस इसकी जांच कर रही है। जमीन के मालिक हरेनाथ यादव ने बताया कि कंपनी ने जब भुगतान करना बंद कर दिया था, तब उन्होंने कंपनी को 4 नोटिस भी भेजे थे। स्थानीय लोग भी इस घटना से काफी हैरान हैं। लोगों का कहना है कि उन्हें तो लगा था कंपनी ने खुद ही टावर हटा लिया है, पर अब वे समझ नहीं पा रहे हैं कि इतना भारी उपकरण किसी की नजर में आए बिना कैसे गायब हो गया।