Page Loader
हरियाणा: कुरुक्षेत्र में कुछ लोगों ने किया युवक पर हमला, हाथ काटकर साथ ले गए
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में कुछ लोगों ने युवक पर हमला किया और हाथ काटकर ले गए (प्रतीकात्मक तस्वीरः unsplash)

हरियाणा: कुरुक्षेत्र में कुछ लोगों ने किया युवक पर हमला, हाथ काटकर साथ ले गए

लेखन गजेंद्र
Jan 10, 2023
02:57 pm

क्या है खबर?

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां कुछ लोगों ने एक व्यक्ति का हाथ काटा और अपने साथ ले गए। मामला सदर पुलिस थाना क्षेत्र के कुरुक्षेत्र हवेली ढाबे का है। पीड़ित जुगनू नामक व्यक्ति है, जिसे लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। हरियाणा पुलिस का कहना है कि वारदात के कारण का अभी पता नहीं चला है। CCTV फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।

वारदात

10 से 12 लोगों ने किया हमला

DSP रामदत्त नैन ने बताया कि 10 से 12 लोगों जो अपना मुंह ढके हुए थे उन्होंने कुरुक्षेत्र हवेली में प्रवेश किया और पीड़ित जुगनू पर हमला किया और हाथ काट डाला। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पीड़ित हवेली के बाहर की तरफ बैठा था, तभी हमलावर धारदार हथियार लेकर आए और हमला किया। हरियाणा पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।