3 साल से वायु प्रदूषण की समस्या से जूझ रहे हैं देश के 108 शहर, केवल 14 शहरों की हवा साफ
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, देश के 108 शहर पिछले 3 वित्तीय वर्षों से PM10 के तय मानकों से ज्यादा प्रदूषण झेल रहे हें। इनमें महाराष्ट्र के सबसे ज्यादा 19 शहर हैं, जबकि उत्तर प्रदेश के 16 और आंध्र प्रदेश के 8 शहर भी इस सूची में शामिल हें। यह डाटा लोकसभा में सरकार ने खुद साझा किया है। हालांकि, नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम (NCAP) देश के 130 शहरों की हवा को साफ करने पर काम कर रहा है।
सिर्फ 14 शहर ही PM10 के मानकों पर खरे उतरे
एक अच्छी बात यह भी है कि 2017-18 की तुलना में 2025-26 तक 108 शहरों में PM10 की मात्रा कम हुई है। इनमें से 72 शहरों में 20 प्रतिशत से ज्यादा और 26 शहरों में तो 40 प्रतिशत से भी ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई है। हालांकि, PM10 के राष्ट्रीय परिवेश वायु गुणवत्ता मानकों पर खरे उतरने वाले शहरों की संख्या सिर्फ 14 ही है। सरकार ने कहा है कि ज्यादा शहरों को स्वच्छ हवा मिल सके, इसके लिए वह बेहतर निगरानी और हरियाली बढ़ाने के प्रयासों के लिए 16,423.56 करोड़ रुपये का प्रदर्शन-आधारित प्रोत्साहन अनुदान दिया जा रहा है।