मुंबई: CEC के खिलाफ प्रदर्शन में 75 वर्षीय पिल्लई की अचानक मौत, छाया मातम
देश
75 साल के गोपालकृष्ण सुब्बैया पिल्लई का शुक्रवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान निधन हो गया। यह प्रदर्शन कॉकरोच जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर आयोजित किया था।
पार्टी का आरोप था कि वोटर लिस्ट में गंभीर गड़बड़ियां हैं। पुलिस की इजाजत न मिलने और तेज धूप होने के बावजूद भी हजारों लोग वहां जमा हुए।
पिल्लई को सीने में तेज दर्द उठा
शिवाजी पार्क पहुंचने के करीब आधे घंटे बाद पिल्लई के सीने में तेज दर्द उठा। उनके दोस्तों और पुलिसकर्मियों ने मिलकर उन्हें तुरंत पास के एक अस्पताल में पहुंचाया। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।