लुधियाना: व्यवसायी ने 53,000 रुपये के पुलिस थाने में किया आत्मदाह, अब तक 4 गिरफ्तार
देश
पंजाब के लुधियाना जिला निवासी फार्मास्युटिकल व्यवसायी गोविंद सिंह (45) ने सोमवार को खन्ना पुलिस थाने में खुद को आग लगाकर आत्मदाह कर लिया। वह यहां अपनी एक शिकायत के सिलसिले में आए थे। उनका कहना था कि चरण दास नाम के शख्स पर उनके 53,000 रुपये बकाया थे। सिंह का आरोप था कि दास ने उनसे कुल 73,000 रुपये लिए थे, लेकिन सिर्फ 20,000 रुपये ही लौटाए। जब उन्होंने बाकी पैसे मांगे, तो चरण दास और उनके साथियों ने उन्हें धमकाया था।
आत्मदाह के लिए उकसाने वे आरोपी दबोचे
पुलिस थाने पर इंतजार करते हुए सिंह आराम कक्ष में गए, लेकिन वापस नहीं लौटे। बाद में पुलिस को पता चला कि उन्होंने खुद को आग लगा ली थी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। अब, दास और उनके 3 साथियों को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।