Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
जम्मू-कश्मीर
बज
गर्मी की लहर
वैक्सीन समाचार
क्राइम समाचार
कोरोना वायरस
कोवैक्सिन
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / देश की खबरें / गोवा: प्रोफेसर ने 'कुत्ते की चेन' से की 'मंगलसूत्र' की तुलना, पुलिस ने दर्ज की FIR
देश

गोवा: प्रोफेसर ने 'कुत्ते की चेन' से की 'मंगलसूत्र' की तुलना, पुलिस ने दर्ज की FIR

गोवा: प्रोफेसर ने 'कुत्ते की चेन' से की 'मंगलसूत्र' की तुलना, पुलिस ने दर्ज की FIR
लेखन भारत शर्मा
Nov 10, 2020, 01:02 pm 3 मिनट में पढ़ें
गोवा: प्रोफेसर ने 'कुत्ते की चेन' से की 'मंगलसूत्र' की तुलना, पुलिस ने दर्ज की FIR

हिंदू धर्म में मंगलसूत्र को सुहाग की निशानी माना जाता है, लेकिन गोवा के लॉ कॉलेज की एक सहायक प्रोफेसर की नजर में मंगलसूत्र 'कुत्ते के गले बंधी चेन' के समान है। प्रोफसेर ने अपनी फेसबुक पोस्ट में इसका जिक्र भी किया है। इसको लेकर गोवा में विवाद खड़ा हो गया। अब राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी की शिकायत पर पुलिस ने प्रोफेसर के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज किया है।

प्रकरण
प्रोफेसर ने की थी हिंदू और इस्लाम की परंपराओं की आलोचना

पणजी पुलिस ने बताया कि वीएम सलगांवकर कॉलेज ऑफ लॉ में राजनीति विज्ञान की सहायक प्रोफेसर शिल्पा सिंह ने अप्रैल में अपनी फेसबुक पोस्ट में पितृसत्ता और हठधर्मिता को चुनौती देने के लिए हिंदू और इस्लाम की परंपराओं की आलोचना की थी। इस दौरान उन्होंने इस्लाम धर्म में बुर्का पहने जाने को हठधर्मिता करार दिया था तो हिंदू धर्म में महिलाओं के पवित्र मंगलसूत्र की तुलना कुत्ते के गले में बांधी जाने वाली चेन से की थी।

विरोध
गोवा की हिंदू युवा वाहिनी इकाई ने किया पोस्ट का विरोध

इस मामले में पहले तो कॉलेज की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) शाखा ने विरोध प्रदर्शन किया और कॉलेज प्रशासन को शिकायत देकर प्रोफेसर सिंह को बर्खास्त करने की मांग की। ABVP ने प्रोफेसर पर विशेष धर्म के बारे में सामाजिक रूप से घृणास्पद विचारों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। इसके बाद हिंदू युवा वाहिनी इकाई ने भी इसका विरोध शुरू कर दिया और इकाई के राजीव झा ने प्राफेसर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दे दी।

शिकायत
प्रोफेसर ने राजीव झा के खिलाफ दी धमकी देने की शिकायत

मामले में प्रोफेसर शिल्पा सिंह ने भी राजीव झा के खिलाफ 30 अक्टूबर से उनके लिए अपमानजनक टिप्पणी करने और डराने-धमकाने की शिकायत दे दी। उन्होंने आरोप लगाया कि झा ने उनकी पोस्ट को लेकर उनके खिलाफ कई अभद्र टिप्पणियां की और उन्हें माफी नहीं मांगने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि झा लगातार लोगों को उनके खिलाफ आक्राम कर रहे हैं और उनके सामाजिक जीवन में परेशानी खड़ी कर रहे हैं।

कार्रवाई
गोवा: प्रोफेसर ने 'कुत्ते की चेन' से की 'मंगलसूत्र' की तुलना, पुलिस ने दर्ज की FIR

उत्तरी गोवा के पुलिस अधीक्षक (SP) उत्कर्ष प्रसून ने बताया कि झा और सिंह की शिकायतों के आधार पर मामले दर्ज किए गए हैं। झा की शिकायत पर प्रोफेसर सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 295a (जानबूझकर धार्मिक भावनाएं भड़काने) का मामला दर्ज किया है। इसी तरह सिंह की शिकायत पर पोंडा निवासी राजीव झा के खिलाफ IPC की धारा 504 (जानबूझकर अपमान करना), 506 और 509 के तहत मामला दर्ज किया है।

जानकारी
झा ने किया प्रोफेसर के आरोपों का खंडन

झा ने कहा कि प्रोफेसर एक महिला है, ऐसे में वह सीधे पुलिस के पास गए थे। इसके बाद भी प्रोफेसर ने उनके खिलाफ आपराधिक धमकी और अपमानित करने मामला दर्ज करा दिया। यदि उन्हें अपमानित करना होता वह सीधे कॉलेज भी जा सकते थे।

माफी
मामला दर्ज होने से पहले प्रोफेसर सिंह ने मांगी थी माफी

प्रोफेसर सिंह ने मामला दर्ज होने से कुछ घटे पहले फेसबुकर माफी भी मांगी थी। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था कि उनकी पोस्ट से कांटछांट कर शब्दों को हटाया गया है और उनका अलग अर्थ निकाला गया है। यदि उनकी किसी भी पोस्ट से महिलाओं के दिल को ठेस पहुंची है तो वह इसके लिए माफी मांगती हैं। वह शुरू से ही सभी सवाल और परंपराओं को लेकर उत्सुक रही है और इसी संदर्भ ने उन्होंने पोस्ट लिखी थी।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
भारत शर्मा
भारत शर्मा
Twitter
BA, B.Ed हूं और पत्रकारिता क्षेत्र में 14 साल से अधिक का अनुभव है। कई सालों तक फील्ड रिपोर्टिंग करना और पत्रकारिता क्षेत्र में तीन पुरस्कार हासिल करना बड़ी उपलब्धि रही है। डिजिटल मीडिया में भी अच्छा खासा अनुभव है। एक्सक्लूसिव स्टोरी, अपराध, राजनीति, चिकित्सा, प्रौद्योगिकी, परिवहन, प्रशासन, यात्रा-वृत्तांत आदि क्षेत्रों में लेखन पर मजबूत पकड़ है।
ताज़ा खबरें
मुस्लिम
गोवा
क्राइम समाचार
ताज़ा खबरें
व्हाट्सऐप ग्रुप कॉल फीचर को मिला अपडेट, पार्टिसिपेंट्स को म्यूट कर सकेगा होस्ट
व्हाट्सऐप ग्रुप कॉल फीचर को मिला अपडेट, पार्टिसिपेंट्स को म्यूट कर सकेगा होस्ट टेक्नोलॉजी
टी-20 क्रिकेट में कैसे हुआ हर्षल पटेल का उदय? जानें अहम आंकड़े
टी-20 क्रिकेट में कैसे हुआ हर्षल पटेल का उदय? जानें अहम आंकड़े खेलकूद
NCERT ने 12वीं की किताब से हटाया गुजरात दंगों का चैप्टर
NCERT ने 12वीं की किताब से हटाया गुजरात दंगों का चैप्टर करियर
भारत में जल्द लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी F13 स्मार्टफोन, जानें इसके फीचर
भारत में जल्द लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी F13 स्मार्टफोन, जानें इसके फीचर टेक्नोलॉजी
सिद्धू मूसेवाला के गाने '295' को 'बिलबोर्ड ग्लोबल 200 चार्ट' में मिली जगह
सिद्धू मूसेवाला के गाने '295' को 'बिलबोर्ड ग्लोबल 200 चार्ट' में मिली जगह मनोरंजन
मुस्लिम
राज्यसभा चुनाव के बाद संसद में भाजपा की ओर से नहीं होगा एक भी मुस्लिम सांसद
राज्यसभा चुनाव के बाद संसद में भाजपा की ओर से नहीं होगा एक भी मुस्लिम सांसद राजनीति
महाराष्ट्र: मुस्लिम संगठन की मस्जिदों से अपील- लाउडस्पीकर लगाने से पहले सरकार की अनुमति लें
महाराष्ट्र: मुस्लिम संगठन की मस्जिदों से अपील- लाउडस्पीकर लगाने से पहले सरकार की अनुमति लें देश
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा बुलडोजर से घर गिराने का मामला, याचिका दायर
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा बुलडोजर से घर गिराने का मामला, याचिका दायर देश
मध्य प्रदेश: जिला प्रशासन ने खरगौन हिंसा के आरोपियों की 45 अवैध संपत्तियों को गिराया
मध्य प्रदेश: जिला प्रशासन ने खरगौन हिंसा के आरोपियों की 45 अवैध संपत्तियों को गिराया देश
दिल्ली जल बोर्ड ने वापस लिया रमजान में मुस्लिमों को 2 घंटे के ब्रेक का आदेश
दिल्ली जल बोर्ड ने वापस लिया रमजान में मुस्लिमों को 2 घंटे के ब्रेक का आदेश देश
और खबरें
गोवा
गोवा: बीच पर मसाज देने के नाम पर ब्रिटिश महिला के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार
गोवा: बीच पर मसाज देने के नाम पर ब्रिटिश महिला के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार देश
आयशा टाकिया और उनके पति के साथ गोवा एयरपोर्ट पर हुई बदसलूकी, जानिए मामला
आयशा टाकिया और उनके पति के साथ गोवा एयरपोर्ट पर हुई बदसलूकी, जानिए मामला मनोरंजन
हिंदू नववर्ष 2022: भारतीय राज्यों में अलग-अलग तरह से मनाया जाता है इस दिन का जश्न
हिंदू नववर्ष 2022: भारतीय राज्यों में अलग-अलग तरह से मनाया जाता है इस दिन का जश्न लाइफस्टाइल
लगातार दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री बने प्रमोद सावंत, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
लगातार दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री बने प्रमोद सावंत, राज्यपाल ने दिलाई शपथ राजनीति
गोवा: प्रमोद सावंत कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, प्रधानमंत्री मोदी भी होंगे समारोह में शामिल
गोवा: प्रमोद सावंत कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, प्रधानमंत्री मोदी भी होंगे समारोह में शामिल राजनीति
और खबरें
क्राइम समाचार
मुंबई: कारोबारी ने किया महिला का रेप, दाऊद के नाम पर दी हत्या की धमकी
मुंबई: कारोबारी ने किया महिला का रेप, दाऊद के नाम पर दी हत्या की धमकी देश
जबलपुुर: दो साल के बच्चे को बेरहमी से मारती थी आया, पुलिस ने किया गिरफ्तार
जबलपुुर: दो साल के बच्चे को बेरहमी से मारती थी आया, पुलिस ने किया गिरफ्तार देश
छत्तीसगढ़: प्रेमी युगल को पिटाई के बाद निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, चार गिरफ्तार
छत्तीसगढ़: प्रेमी युगल को पिटाई के बाद निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, चार गिरफ्तार देश
झारखंड: ग्रामीणों ने महिला को डायन बताकर सुनाई मौत की सजा,  फिर की पीट-पीटकर हत्या
झारखंड: ग्रामीणों ने महिला को डायन बताकर सुनाई मौत की सजा, फिर की पीट-पीटकर हत्या देश
कोलकाता: कांस्टेबल ने बांग्‍लादेश उप उच्‍चायोग के बाहर गोलीबारी कर की आत्महत्या, महिला की भी मौत
कोलकाता: कांस्टेबल ने बांग्‍लादेश उप उच्‍चायोग के बाहर गोलीबारी कर की आत्महत्या, महिला की भी मौत देश
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

देश की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

India Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022