Page Loader
मुंबई में युवती से दुष्कर्म, निजी अंग में मिली सर्जिकल ब्लेड और पत्थर के टुकड़े
मुंबई में युवती से दुर्ष्कम के मामले में ऑटो रिक्शा चालक गिरफ्तार

मुंबई में युवती से दुष्कर्म, निजी अंग में मिली सर्जिकल ब्लेड और पत्थर के टुकड़े

Jan 24, 2025
04:31 pm

क्या है खबर?

मुंबई में एक 20 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ऑटो रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद युवती का मेडिकल कराने पर उसके निजी अंग में सर्जिकल ब्लेड और पत्थर के टुकड़े भी मिलने की बात सामने आई। हालांकि, पूछताछ में सामने आई जानकारी ने पुलिस को हैरान कर दिया। दरअसल, युवती ने खुद ही अपने निजी अंग में सर्जिकल ब्लेड और पत्थर डाले थे।

प्रकरण

क्या है पूरा मामला?

पुलिस ने बताया कि युवती ने नालासोपारा रेलवे स्टेशन के पास फोन कर खुद के साथ दुष्कर्म होने की सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसके निजी अंग से सर्जिकल ब्लेड और पत्थर के टुकड़े निकले। पुलिस ने बताया कि युवती के बयान के आधार पर उसने CCTV फुटेज की जांच कर आरोपी ऑटो रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला भी दर्ज कर लिया।

सच्चाई

ऑटो चालक के साथ खुद ही गई थी युवती

पुलिस ने बताया कि ऑटो चालक और युवती से गहन पूछताछ के बाद हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है। दरअसल, युवती खुद ही ऑटो चालक के साथ अर्नाला बीच पर गई थी। दोनों ने वहीं पर रात गुजराने की योजना बनाई। दोनों के पास पहचान पत्र न होने से वह होटल की जगह समुद्र तट पर ही रुक गए। उसी दौरान ऑटो चालक ने मौका पाकर युवती से दुष्कर्म कर दिया और उसके बाद उसे छोड़कर फरार हो गया।

साजिश

युवती ने इस तरह वारदात को बनाया और गंभीर

पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म के बाद युवती नालासोपारा रेलवे स्टेशन पहुंच गई, लेकिन उसे डर था कि रात काे बीच पर जाने को लेकर उसे परिजन डांट लगाएंगे। ऐसे में उसने एक सर्जिकल ब्लेड खरीकर उसे अपने निजी अंग में डाल दिया। इसके बाद उसने कुछ पत्थर के टुकड़े भी डाल दिए। पुलिस ने बताया कि अधिक दर्द और रक्तस्राव होने पर युवती ने स्थानीय पुलिस से संपर्क कर ऑटो चालक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया।

बयान

युवती के पिता ने पुलिस को क्या बताया?

युवती ने पुलिस के सामने दावा कि था कि वह एक अनाथ है और अपने चाचा की देखरेख में वाराणसी में रहती है। वह चाचा के साथ गत रविवार को ही मुंबई आई थी। इधर, युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि इससे पहले 2023 में भी उन्होंने अपनी बेटी के साथ हुए दुष्कर्म के 2 मामले निर्मल नगर और शिवाजी नगर थाने में दर्ज कराए हैं। पुलिस का मानना है कि युवती को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं।