NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / गाजियाबाद: गैंगरेप के झूठे आरोप लगाने वाली महिला गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजी गई
    देश

    गाजियाबाद: गैंगरेप के झूठे आरोप लगाने वाली महिला गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजी गई

    गाजियाबाद: गैंगरेप के झूठे आरोप लगाने वाली महिला गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजी गई
    लेखन प्रमोद कुमार
    Oct 23, 2022, 09:41 am 0 मिनट में पढ़ें
    गाजियाबाद: गैंगरेप के झूठे आरोप लगाने वाली महिला गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजी गई
    गाजियाबाद: गैंगरेप के झूठे आरोप लगाने वाली महिला गिरफ्तार

    गाजियाबाद पुलिस ने कथित तौर पर गैंगरेप की झूठी कहानी रचने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में महिला और तीन अन्य पर धोखाधड़ी और जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया है और तीन लोगों की पहले गिरफ्तारी हो चुकी थी। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद महिला को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां उसके बयान दर्ज करने के बाद उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    महिला ने क्या आरोप लगाए थे?

    दिल्ली की रहने वाली 36 वर्षीय महिला मंगलवार को गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके में बेहोशी की हालत में एक बोरी में बंधी मिली थी। अपनी शिकायत में उसने कहा था कि वह गाजियाबाद अपने भाई का जन्मदिन मनाने आई थी और उसका भाई रात को उसे बस स्टॉप तक छोड़ कर गया था। महिला के अनुसार, कार से आए पांच लोग बस स्टॉप से उनका अपहरण करके ले गए और दो दिन तक गैंगरेप किया।

    ऐसे सुर्खियों में आया मामला

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी घटना पर ट्वीट किया था, जिसके बाद यह मामला सुर्खियों में आ गया था। उन्होंने कहा था कि आरोपियों ने महिला के गुप्तांगों में रॉड घुसाई और बेहोश मिलने के समय भी रॉड उसके अंदर थी। इसके बाद मामले की जांच कर गाजियाबाद पुलिस ने गुरुवार को बताया कि महिला का दावा झूठा था और प्रॉपर्टी विवाद के कारण यह साजिश रची गई थी।

    पुलिस को ऐसे हुआ महिला पर शक

    पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर पांच में से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, लेकिन पूछताछ में आरोपियों ने महिला के साथ प्रोपर्टी का विवाद चलने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने महिला और उसके दोस्तों की लोकेशन पता करवाई। इसमें सामने आया कि आजाद नामक महिला के एक दोस्त ने अपना फोन ठीक उसी जगह बंद किया था जहां महिला बेहोश मिली थी। यही नहीं, इसके बाद से ही उसका फोन स्विच ऑफ था।

    आजाद से पूछताछ में हुआ पूरी साजिश का खुलासा

    शक होने पर पुलिस ने आजाद को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आजाद ने कबूल किया कि महिला और उसका आरोपियों के साथ दिल्ली की एक प्रोपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। उसके फोन की जांच करने पर पुलिस को पूरी साजिश का पता चल गया और इस बात का खुलासा हुआ कि आरोपियों को गैंगरेप के केस में फंसाकर प्रोपर्टी पर कब्जा करने के लिए ये पूरी साजिश रची गई थी।

    तीन आरोपियों की पहले हो चुकी थी गिरफ्तारी

    पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि महिला के सहयोगी आजाद, अफजल और गौरव को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन्हें धोखाधड़ी और जालसाजी आदि की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया था। तब महिला के बारे में पूछने पर पुलिस ने बताया कि वह इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती है। हालांकि, शनिवार को महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि महिला की हालत स्थिर है और उसे कोई अंदरूनी चोट नहीं आई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    महिलाओं के खिलाफ अपराध
    गाज़ियाबाद
    उत्तर प्रदेश पुलिस
    दिल्ली महिला आयोग

    ताज़ा खबरें

    बजट: युवाओं के कौशल विकास पर सरकार का जोर, खोले जाएंगे 30 अंतरराष्ट्रीय केंद्र बजट
    कमल हासन ने शुरू की 'इंडियन 2' की शूटिंग, हेलीकॉप्टर से पहुंचे गंडिकोटा  दक्षिण भारतीय सिनेमा
    भारत की इन 5 जगहों पर जाने से हो सकता है विदेश में घूमने का अहसास पर्यटन
    दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड: सैम कर्रन पर हुई कार्रवाई, मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगा  सैम कर्रन

    महिलाओं के खिलाफ अपराध

    दिल्ली: पश्चिम विहार में ऑफिस से लौट रही महिला की गोली मारकर हत्या दिल्ली
    छेड़छाड़ मामला: भाजपा ने कहा- स्वाति मालीवाल ने रचा 'ड्रामा', DCW प्रमुख ने किया पलटवार स्वाति मालीवाल
    दिल्ली: महिला आयोग की अध्यक्ष भी सुरक्षित नहीं, छेड़छाड़ के बाद सड़क पर घसीटा गया दिल्ली
    महाराष्ट्र: वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पर लगा महिला को छेड़ने और उसके पति को पीटने का आरोप महाराष्ट्र

    गाज़ियाबाद

    गाजियाबाद: दंपति की हत्या और लूट मामले का खुलासा, पुलिस ने नाबालिग को बताया मास्टरमाइंड क्राइम समाचार
    गाजियाबाद: रेलवे पटरी पर इंस्टाग्राम रील बना रहे तीन युवा ट्रेन की चपेट में आए, मौत इंस्टाग्राम रील्स
    गाजियाबादः मकान मालिक ने PhD छात्र को मारकर शव के चार टुकड़े किए, कई जगह फेंका उत्तर प्रदेश
    गाजियाबाद: प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, घर में दफनाया शव सालों बाद मिला उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश पुलिस

    उत्तर प्रदेश: हापुड़ में सिरफिरे आशिक ने दूल्हे को दी धमकी, कहा- करिश्मा सिर्फ मेरी है उत्तर प्रदेश
    कानपुर: पति ने देर से आने का कारण पूछा तो महिला ने तेजाब फेंका उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: लखनऊ में गिरी इमारत मामले में सपा विधायक का बेटा हिरासत में उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: मेरठ में अवैध हथियारों की फैक्टरी का खुलासा, एक गिरफ्तार उत्तर प्रदेश

    दिल्ली महिला आयोग

    धोनी और कोहली की बेटियों पर भद्दे कमेंट्स के लिए 6 सोशल मीडिया अकाउंट पर मुकदमा दिल्ली पुलिस
    दिल्ली: नाबालिग छात्रा पर हमला करने वालों ने फ्लिपकार्ट से मंगवाया था एसिड दिल्ली
    दिल्ली में तेजाब मिला तो राज्य सरकार की गलती- NCPCR प्रमुख दिल्ली
    दिल्ली: जामा मस्जिद में अकेली लड़कियों के प्रवेश पर रोक, दरवाजों पर चिपकाए नोटिस दिल्ली

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023