गौतम अडाणी ने कोलकाता में 2,000 बेड वाले 'आरोग्य मंदिर' अस्पताल का शिलान्यास किया
देश
अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने न्यू टाउन, कोलकाता में 2,000 बिस्तरों वाले एक विशाल अस्पताल का शिलान्यास किया है। 'अडानी आरोग्य मंदिर' नाम का यह अस्पताल शहर में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का काम करेगा। इसकी एक खास बात यह है कि आधे बिस्तर उन लोगों के लिए रखे जाएंगे जो इलाज का खर्च उठाने में सक्षम नहीं हैं।
न्यू टाउन में 51 एकड़ का अस्पताल बनाने की योजना
यह अस्पताल न्यू टाउन के एक्शन एरिया 2 में 51 एकड़ की बड़ी जमीन पर बनाया जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रम में पारंपरिक भूमि पूजन भी हुआ, जिसमें अडानी परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
दिन की शुरुआत में, अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने कालीघाट मंदिर के दर्शन किए थे। बाद में, उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की।