Page Loader
उत्तराखंड: भूस्खलन से बंद हुआ गंगोत्री राजमार्ग, मलबे में बहकर वाहन खाई में गिरा
भूस्खलन के कारण उत्तराखंड में गंगोत्री राजमार्ग हुआ अवरुद्ध (प्रतीकात्मक तस्वीर: ट्विटर/@airnews_ddn)

उत्तराखंड: भूस्खलन से बंद हुआ गंगोत्री राजमार्ग, मलबे में बहकर वाहन खाई में गिरा

लेखन गजेंद्र
Jul 18, 2023
07:31 pm

क्या है खबर?

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। मंगलवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें मनेरी बांध के पास गंगोत्री राजमार्ग भूस्खलन से बंद हो गया। वीडियो में दिख रहा है कि राजमार्ग पर पहाड़ से बहकर आया मलबा सड़क पर जमा हो जाता है। एक अन्य वीडियो में सड़क से गुजर रहा वाहन इसकी चपेट में आकर खाई में गिरता दिख रहा है। हालांकि. चालक सुरक्षित है।

संकट

राजमार्ग से मलबा हटाने का कार्य जारी 

जानकारी के मुताबिक, राजमार्ग से मलबा हटाने के लिए मौके पर काम जारी है। JCB मशीन के माध्यम से मार्ग को साफ करवाकर यातायात बहाल करने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को ही चमोली के पागल नाला में भूस्खलन होने के बाद बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया था। इसके अलावा यमुनोत्री में भी राजमार्ग मलबे के कारण अवरुद्ध है। मौके पर पुलिस बल और बचाव दल के सदस्य तैनात हैं।

ट्विटर पोस्ट

मलबे में बह गया वाहन