NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मुंबई: खेलते समय गले में गुब्बारा फंसने से चार वर्षीय मासूम की मौत
    अगली खबर
    मुंबई: खेलते समय गले में गुब्बारा फंसने से चार वर्षीय मासूम की मौत

    मुंबई: खेलते समय गले में गुब्बारा फंसने से चार वर्षीय मासूम की मौत

    लेखन भारत शर्मा
    Dec 02, 2020
    05:58 pm

    क्या है खबर?

    गुब्बारों से खेलना बच्चों को शौक होता है और वह इनसे बड़े आनंद के साथ खेलते हैं, लेकिन क्या कोई सोच सकता है कि यह गुब्बारा किसी की मौत का कारण भी बन सकता है।

    दरअसल, मुंबई के अंधेरी इलाके में रविवार को खेलते समय एक गुब्बारा फट गया और उसका एक टुकड़ा चार वर्षीय मासूम के गले में चला गया।

    इसके बाद वह मासूम की सांस की नली में फंस गया। इससे मासूम बालक की मौत हो गई।

    प्रकरण

    बहन के साथ खेलते समय हुआ हादसा

    इंडिया टुडे के अनुसार पुलिस ने बताया कि मृतक बालक देवराज (4) है।

    उसके चाचा ने बताया कि गत रविवार की रात को वह अपनी बड़ी बहन के साथ कमरे में गुब्बारों के साथ खेल रहा था। माता-पिता के मना करने के बाद वे खेलते रहे।

    देवराज कुछ देर तो खड़े-खड़े खेलता रहा, लेकिन बाद में बिस्तर पर सोते हुए खेलने लगा। उसी दौरान एक गुब्बारा फट गया और उसका एक टुकड़ा देवराज के गले में जाकर फंस गया।

    प्रयास

    परिजनों ने किया गुब्बारे के टुकड़े को बाहर निकालने का प्रयास

    मृतक बालक के चाचा ने बताया कि देवराज के गले में गुब्बारा फंसने के बाद वह चिल्लाने लगा। इस पर उन्होंने पहले तो गुब्बारे का टुकड़ा निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

    इसके बाद वह उसे लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे दूसरे अस्पताल में रैफर कर दिया।

    इस दौरान देवराज बेहोश हो गया और अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में मातम छा गया।

    पोस्टमार्टम

    पोस्टमार्टम में सांस की नली में फंसा मिला गुब्बारे का टुकड़ा

    पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम में गुब्बारे का टुकड़ा मासूम की सांस की नली में फंसा मिला है। देवराज के पिता मुंबई एयरपोर्ट के पास पान की दुकान संचालित करते हैं और वह उनका इकलौता बेटा था।

    पुलिस ने बताया पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। इस संबंध में मर्ग में मामला दर्ज किया है। देवराज की मौत के उसकी मां गहरे सदमे में चली गई है और उनका भी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

    इतिहास

    पहले भी गुब्बारों के कारण हो चुकी है मासूमों की मौत

    गुब्बारों के कारण बच्चों की मौत होने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले अगस्त 2017 में महाराष्ट्र के नासिक में गुब्बारे के सांस की नली में फंसने से आठ महीने के बालक की मौत हो गई थी।

    इसी तरह जनवरी 2019 में फरीदाबाद में फटे हुए गुब्बारे के टुकड़े के फंसने ने एक आठ साल के बालक और फरवरी में जयपुर के जालूपुरा में गुब्बारें के गले में फंसने से आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    महाराष्ट्र

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    मुंबई

    कोरोना वायरस: विश्व बैंक ने की मुंबई के धारावी में संक्रमण रोकने के प्रयासों की प्रशंसा भारत की खबरें
    सुशांत मामला: NBSA ने असंवेदनशील कवरेज के लिए न्यूज चैनलों को माफी मांगने के लिए कहा समाचार चैनल
    भारतीय मूल के श्रीकांत दातर बने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के डीन, जनवरी से संभालेंगे पद हार्वर्ड विश्वविद्यालय
    कोरोना वायरस: लोगों ने मास्क नहीं पहना तो लगाना पड़ेगा लॉकडाउन- उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र

    हिमाचल प्रदेश: स्कूल में जांच के दौरान कोरोना संक्रमित पाए गए 67 छात्र और 25 कर्मचारी हिमाचल प्रदेश
    कोरोना वायरस: दिल्ली में राष्ट्रीय दर से तीन गुना तेजी से बढ़ रहे मामले भारत की खबरें
    महाराष्ट्र: MSRTC कर्मचारी के आत्महत्या करने के बाद सरकार ने दिया वेतन देने का आश्वासन आत्महत्या
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 38,073 नए मामले, 500 से कम मौतें भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025