बृजभूषण सिंह को बरी किए जाने के आदेश के आदेश को महिला पहलवानों ने दी चुनौती
देश
चार महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न के एक मामले में पूर्व भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और पूर्व सचिव विनोद तोमर को बरी किए जाने के आदेश को चुनौती दी है। पहलवानों का कहना है कि इस साल का फैसला पीड़ितों के व्यवहार को लेकर पुरानी सोच पर आधारित था। उनके मुताबिक, अदालत ने उनके सबूतों पर सही से विचार नहीं किया। इस मामले पर शनिवार को कोर्ट सुनवाई करेगा।
निचली अदालत ने देरी और विरोधाभास का हवाला दिया था
निचली अदालत ने पहलवानों की शिकायतों में देरी और कुछ विरोधाभासों पर गौर किया था। अदालत ने बृजभूषण सिंह के साथ दोस्ताना बातचीत की तस्वीरों को भी बरी करने की वजह बताया था। मामला तब और पेचीदा हो गया, जब दो शिकायतकर्ताओं ने अपने बयान बदल दिए। इस वजह से केस की दिशा बदल गई। अब पहलवानों को उम्मीद है कि इस नई अपील से उन्हें न्याय पाने का एक और मौका मिलेगा।