NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कर्नाटक के पूर्व DGP की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका 
    अगली खबर
    कर्नाटक के पूर्व DGP की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका 
    कर्नाटक के पूर्व DGP का शव उनके घर पर मिला है (तस्वीर: एक्स/@RitamAppKannada)

    कर्नाटक के पूर्व DGP की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका 

    लेखन दिनेश चंद शर्मा
    Apr 20, 2025
    07:11 pm

    क्या है खबर?

    कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) ओम प्रकाश रविवार को बेंगलुरु के HSR लेआउट स्थित अपने आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 68 वर्षीय सेवानिवृत्त IPS अधिकारी के शरीर पर चोट के निशान पाए गए, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि उनकी हत्या की गई है।

    पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और शुरुआती संदेह परिवार के किसी करीबी सदस्य की संभावित संलिप्तता की ओर इशारा कर रहा है।

    कारण 

    पुलिस पत्नी से भी कर रही पूछताछ

    पूर्व DGP की मौत की खबर मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा।

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक की पत्नी पल्लवी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। संदेह है कि वह हत्या में सीधे तौर पर शामिल थीं।

    रिपोर्ट्स से पता चलता है कि ओम प्रकाश वित्तीय कठिनाइयों का सामना कर रहे थे, जिससे परिवार में तनाव बढ़ा हुआ था।

    कार्यकाल 

    ऐसा रहा है ओम प्रकाश का कार्याकाल

    बिहार के चंपारण के मूल निवासी ओम प्रकाश 1981 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी थे। उन्होंने भूविज्ञान में मास्टर डिग्री की थी।

    उन्होंने कर्नाटक में बल्लारी जिले के हरपनहल्ली के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) के रूप में अपना करियर शुरू किया।

    इसके बाद शिवमोग्गा, उत्तर कन्नड़ और चिक्कमगलुरु जिलों में पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में कार्य किया। उन्हें 1 मार्च, 2015 को कर्नाटक के शीर्ष पुलिस अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कर्नाटक
    IPS अधिकारी
    हत्या

    ताज़ा खबरें

    बेंगलुरु भगदड़: कर्नाटक सरकार ने मुआवजा राशि को बढ़ाकर 25 लाख रुपये किया कर्नाटक
    कोको गॉफ ने अपना पहला फ्रेंच ओपन खिताब जीता, फाइनल में आर्यना सबालेंका को हराया टेनिस
    बेंगलुरु भगदड़ मामले में पुलिस आयुक्त का निलंबन: क्या है IPS अधिकारी के निलंबन की प्रक्रिया? कर्नाटक
    आमिर खान की 91 साल की मां भी बॉलीवुड में आईं, 'सितारे जमीन पर' में एंट्री आमिर खान

    कर्नाटक

    कर्नाटक में खिलौनों की नगरी के नाम से प्रसिद्ध है चन्नापटना, यहां आजमाएं ये 5 गतिविधियां पर्यटन
    कर्नाटक: बीदर में दिनदहाड़े 2 सुरक्षाकर्मियों को गोली मारकर ATM से 93 लाख रुपये लूटे कर्नाटक पुलिस
    कर्नाटक: बनवासी की यात्रा में इन 5 गतिविधियों को जरूर शामिल करें लाइफस्टाइल
    कर्नाटक: वाहन को साइड देने के चक्कर में फलों से भरा ट्रक पलटा, 10 की मौत सड़क दुर्घटना

    IPS अधिकारी

    IPS अधिकारी के आरोप- कुलदीप सेंगर और उसके भाई ने छाती पर दागी थीं गोलियां उत्तर प्रदेश
    इस IPS ऑफ़िसर को देखने के बाद सिंबा और सिंघम को भूल जाएँगे सोशल मीडिया
    फरीदाबाद के DCP विक्रम कपूर ने गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस हरियाणा
    KBC के पिछले सभी सीज़न के विनर्स ने जीते हुए पैसों से क्या किया? जानें बॉलीवुड समाचार

    हत्या

    कोलकाता: महिला डॉक्टर की रेप-हत्या के आरोपी संजय रॉय को 14 दिन की न्यायिक हिरासत कोलकाता
    पाकिस्तान: बलूचिस्तान में बंदूकधारियों ने वाहनों को रोककर की 23 लोगों की हत्या पाकिस्तान समाचार
    दिल्ली: ढाबे में ऑर्डर के बाद देरी से खाना लाने पर विवाद, ग्राहक की पीट-पीटकर हत्या  दिल्ली
    हरियाणा: गोमांस खाने के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 5 गिरफ्तार  हरियाणा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025