पूर्व CJI गवई ने जज नियुक्ति पर उठाए सवाल, राष्ट्रपति को लिखा- एक समुदाय को फायदा
क्या है खबर?
भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश (CJI) बीआर गवई ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर जजों की नियुक्तियों पर चिंता जताई है। उनका आरोप है कि न्यायिक नियुक्तियों और ट्रांसफर में विविधता, समावेश और योग्यता की अनदेखी करके एक समुदाय को फायदा पहुंजाया जा रहा है। गवई ने राष्ट्रपति मुर्मू से इस मामले में दखल देने की अपील की है और कहा कि इस घटनाक्रम के लिए कार्यपालिका, संसद और न्यायपालिका समेत सभी हितधारकों को सुधार के उपाय करने चाहिए।
पत्र
गवई ने क्या लिखा?
गवई ने 27 नवंबर को लिखे 3 पन्नों के पत्र में कॉलेजियम (जजों की नियुक्ति करने वाली समितित) के काम करने के तरीके पर सवाल उठाए।
उन्होंने पत्र में लिखा कि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़े वर्ग (OBC), अल्पसंख्यक और महिलाओं जैसे पिछड़े श्रेणी के उम्मीदवारों को बाहर रखा जा रहा है।
उन्होंने लिखा कि वे अगड़े समुदाय के सदस्य, जो किसी खास समुदाय से नहीं हैं उनको भी बाहर रखा जा रहा है।
पत्र
मुझे समाज के किसी वर्ग का विरोधी नहीं- गवई
उन्होंने लिखा, "मुझे समाज के किसी भी वर्ग का विरोधी समझने की गलती न करें, क्योंकि फॉरवर्ड सेक्शन के उम्मीदवारों पर ठीक से विचार किया जाता है और मेरी कोशिश हमेशा सभी वर्गों के बीच संतुलन बनाने की रही है। अब ऐसे मजबूर करने वाले हालात हैं जो इस सोच को सपोर्ट करते हैं कि अधिकतर सिफारिशें एक ही समुदाय को खुश करने और इनाम देने पर फोकस करके की जा रही हैं।"
पत्र
CJI ने बताया उदाहरण
गवई ने कहा कि कुल आबादी का 5 प्रतिशत से भी कम यह खास समुदाय का सुप्रीम कोर्ट में 40 प्रतिशत से अधिक प्रतिनिधित्व रहा है, जो हाल में कई गुना बढ़ा है।
उन्होंने लिए बिना कहा कि एक मुख्य न्यायाधीश, जिन्हें 2 बार छोटे हाई कोर्ट भेजा गया, उन्हें उनके समुदाय की वजह से अब बड़े हाई कोर्ट भेजकर इनाम दिया गया है और इसलिए एक काबिल मुख्य न्यायाधीश को छोटे हाई कोर्ट में भेजा जा रहा है।
सवाल
CJI ने उठाया सवाल
उन्होंने बताया कि वह इस घटना को सिर्फ एक उदाहरण के तौर पर बता रहे हैं, क्योंकि पहले मामले में मैं उस कॉलेजियम का हिस्सा था जिसने उनके एक हाई कोर्ट से छोटे हाई कोर्ट में ट्रांसफर की सिफारिश की थी।
गवई ने कहा कि हालिया ट्रांसफर से कई सवाल उठते हैं।
उन्होंने सवाल किया, " एक जज का सज़ा के आधार पर कई बार ट्रांसफर हुआ, और अब उसे जाने-माने हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश कैसे बना सकते हैं?"