सोमवार सुबह दिल्ली की हवा 'खराब' श्रेणी में बनी रही। शहर में कई जगहों पर हल्का कोहरा भी देखा गया। इस दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 218 दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इससे आगे और ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना है।
दिल्ली में AQI 'बहुत खराब' रहेगा, अगले 6 दिन का अनुमान
आगे चलकर हवा की गुणवत्ता और भी खराब होने की आशंका है। पराली जलाने और स्थानीय प्रदूषण के कारण अगले 6 दिनों तक वायु 'बहुत खराब' श्रेणी में रहने की संभावना है।
सिरी फोर्ट (AQI 350) और NSIT द्वारका (327) जैसी कुछ जगहों पर तो अभी से ही हवा इस श्रेणी में पहुंच गई है। हवा की गति कम होने की वजह से रात और सुबह के समय धुंध (स्मॉग) ज्यादा महसूस हो सकती है। हालांकि, दोपहर में थोड़ी तेज हवा चलने से हालात में हल्का सुधार देखने को मिल सकता है।