केरलम में बाढ़: 320 मिलीमीटर बारिश ने मचाई तबाही, कई जिले जलमग्न
देश
केरलम में भारी बारिश के कारण बाढ़ की गंभीर स्थिति बनी हुई है। कन्नूर के अय्यनकुन्नु में 1 अगस्त को 320 मिलीमीटर की मूसलाधार बारिश दर्ज की गई। पथमथिट्टा, इडुक्की, वायनाड, कोट्टायम, कोझिकोड और कन्नूर जैसे जिलों के निचले और नदी किनारे वाले इलाके पानी में डूब गए हैं। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि कुछ जगहों पर लोगों को आवाजाही के लिए नावों का सहारा लेना पड़ रहा है।
पथमथिट्टा में लगभग 40 घरों को नुकसान
बाढ़ का पानी अभी तक कम नहीं हुआ है, खासकर पथमथिट्टा में, जहां कई गांवों में लगभग 40 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। बारिश कुछ कम होने से कुछ बांधों से पानी छोड़ा जा रहा है, लेकिन कई अन्य बांधों पर अभी भी रेड अलर्ट जारी है।
फंसे हुए और बेघर हुए लोगों की मदद के लिए बचाव दल लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।