बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में बाढ़ का कहर, 44 नदी स्टेशन खतरे के निशान से ऊपर
इस हफ्ते हुई मूसलाधार बारिश ने बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भारी बाड ला दी है। गंगा और घाघरा जैसी कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। आधिकारिक आकडों के मुताबिक, इन राज्यों में 44 नदी स्टेशन खतरे के निशान को पार कर चुके हैं, जबकि 32 अन्य चेतावनी के स्तर से ऊपर बह रहे हैं। इन तीनों राज्यों में से बिहार में ऐसे नदी स्टेशनों की संख्या सबसे ज्यादा है, जो चेतावनी या खतरे के निशान से ऊपर हैं।
नेपाल की बाड ने भारत की बाड की स्थिति को और बिगाडा
अगस्त के आखिर में नेपाल में आई बाड से उत्तर भारत में पानी का स्तर और बढ गया, जिससे पहले से हो रही भारी बारिश का असर और खतरनाक हो गया। हालांकि, उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में पानी अब धीरे-धीरे कम होने लगा है, लेकिन कई क्षेत्र अब भी गंभीर बाड का सामना कर रहे हैं। हजारों लोग इस आपदा से प्रभावित हुए हैं और राहत दल लगातार लोगों को सामान्य जीवन में वापस लाने के लिए काम कर रहे हैं।