बिहार में बाढ़ का कहर: 15 लोगों में 48 लाख से ज्यादा लोग हुए प्रभावित
बिहार में आई बाढ़ ने 15 जिलों के 48 लाख सेज्यादा लोगों का जीवन बुरी तरह प्रभावित किया है। लगातार हुई भारी बारिश की वजह से दीघा और भागलपुर जैसे कई इलाकों में नदियों का पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। अच्छी बात यह है कि अब धीरे-धीरे बाढ़ का पानी घटने लगा है, लेकिन कुछ इलाके अब भी खतरे में हैं। इस महीने हुई सामान्य से कहीं ज्यादा बारिश के कारण ऐसा हो रहा है, इसलिए सावधानी अब भी जरूरी है।
बिहार सरकार ने सामुदायिक रसोई और राहत शिविर शुरू किए
बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए बिहार सरकार ने कई कदम उठाए हैं। सरकार ने कुल 1,251 सामुदायिक रसोई और 13 राहत शिविर लगाए हैं। इन शिविरों और रसोई के ज़रिए अपने घरों से बेघर हुए हजारों लोगों को खाना और रहने की जगह मिल रही है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को बचाने और उन तक जरूरी सामान पहुंचाने के लिए करीब 1,790 नावें काम पर लगी हैं। NDRF और SDRF की टीमें भी जमीन पर दिन-रात राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।