हिमाचल में 5 ट्रैकर लापता: बर्फबारी और संचार ठप, बचाव दल को भारी चुनौती
देश
हिमाचल प्रदेश में बीर से भरमौर की ओर ट्रेकिंग के लिए निकले 5 ट्रैकर लापता हो गए हैं। इनके नाम अंकुर मलानी, सत्यम साबू, पवन, श्याम आर और तरुण राठी बताए गए हैं। इन लोगों ने 5 अक्टूबर को अपनी यात्रा शुरू की थी।
इन्हें बुधवार को पड़ोसी जिले चंबा में स्थित भरमौर पहुंचना था, लेकिन तब से इनका कोई अता-पता नहीं है।
बचाव दल को भारी बर्फबारी, कमजोर संचार से जूझना पड़ रहा
बचाव दल को रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड रहा है। धौलाधार रेंज पर भारी बर्फबारी हो रही है, जिसकी वजह से हालात बिगड गए हैं।
साथ ही, इलाके में संचार भी बेहद कमजोर है, यहां तक कि सैटेलाइट फोन भी काम नहीं कर रहे हैं। स्थानीय चरवाहों ने मौसम खराब होने से ठीक पहले आखिरी बार इस ग्रुप को देखा था। इन चुनौतियों के बावजूद, भरमौर और बैजनाथ से टीमें मिलकर लापता ट्रैकरों की तलाश कर रही हैं।